
9 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदने की तैयारी, जगह है सिर्फ 4 लाख मीट्रिक टन रखने की
नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के पहले भंडारण के लिए मशक्कत चल रही है। जिले के सरकारी और निजी वेयर हाउसों में पिछले साल का अनाज भरा हुआ है। ऐसे में रबी सीजन में होने वाली खरीदी के बाद उपज का सुरक्षित भंडारण एक चुनौती बना हुआ है। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में बेयर हाउसों की कुल भंडारण क्षमता 22 लाख मीट्रिक टन है, जबकि इन वेयरहाउसों और गोदामों में 14 लाख मीट्रिक टन अनाज भरा हुआ है।
इसके अलावा, 3 लाख 13 हजार मीट्रिक टन के कैप और 60 हजार मीट्रिक टन क्षमता के सायलो स्टील को रिजर्व रखा गया है। जिसके बाद फिलहाल सिर्फ 4 लाख 27 हजार मीट्रिक टन अनाज भंडारण के लिए गोदामों में जगह बची है।
लगभग 9 लाख मीट्रिक टन अनाज की होगी खरीदी
जिले में रबी सीजन में इस साल लगभग 9 लाख मीट्रिक टन अनाज की खरीदी होने का अनुमान है। जबकि, पिछले साल 8 लाख 54 हजार 724 मीट्रिक टन अनाज की खरीदी हुई थी। ऐसे में फिलहाल जिले के गोदामों में आधे से भी कम जगह खाली है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि, 30 मार्च तक नए गोदाम बनकर तैयार हो जाएंगे। जिनकी भंडारण क्षमता लगभग 2 लाख 76 हजार मीट्रिक टन है। इससे राहत मिलेगी।
ये है स्थिति
-जिले के वेयरहाउसों की कुल भंडारण क्षमता - 22 लाखमीट्रिक टन।
-वर्तमान में भंडारण - 14 लाख मीट्रिक टन।
-वेयरहाउसों में उपलब्ध भंडारण की जगह - 8 लाख मीट्रिक टन (जिसमें से 313 लाख मीट्रिक टन कैप, सायलो स्टील 60 हजार मीट्रिक टन उपज को रिजर्व रखा गया है।)
-वेयरहाउसों में वर्तमान में भंडारण की जगह - 4 लाख 27 हजार मीट्रिक टन (शासकीय गोदाम 29795, निजी वेयरहाउस 365209 और स्टील सायलो लगभग 7 हजारमीट्रिक टन)।
-पिछले साल 8 लाख 54 हजार 724 मीट्रिक टन खरीदी हुई थी।
- निर्माणाधीन गोदामों की भंडारण क्षमता - लगभग 2 लाख 76 हजार मीट्रिक टन।
क्या कहते हैं जिम्मेदार?
इस संबंध में खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय का कहना है कि, जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन किया जा रहा है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह लगभग 9 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने की उम्मीद है।
रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल...
Published on:
17 Feb 2022 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
