3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Of Maharashtra में निकली बंपर भर्ती, 78 हजार तक मिलेगा वेतन, जानिए प्रोसेस

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से जनरलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पड़े 500 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन की मंग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Feb 2022, 5:51 PM IST

News

Bank Of Maharashtra में निकली बंपर भर्ती, 78 हजार तक मिलेगा वेतन, जानिए प्रोसेस

भोपाल. मध्य प्रदेश समेत देशभर के युवाओं के लिए बैंक में नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। दरअसल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से जनरलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पड़े 500 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन की मंग की है। बैंक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इन बातों का रखना होगा ध्यान

यह भी पढ़ें- अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा 'रोड सेफ्टी' का पाठ, सरल भाषा में छात्र जानेंगे सड़क पर चलने के नियम


-शैक्षणिक योग्यता

इच्छुक उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन/सीए की डिग्री हासिल की हो। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।


-इतनी उम्र जरूरी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के रिक्त पड़े पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उ्ममीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट रहेगी।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के काम की खबर, AC कोच में यात्रियों को फिर मिलेंगे कंबल और चादर


-ये होगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 48 हजार 170 रुपए से लेकर 78 हजार 230 रुपए प्रतिमाह की दर से सैलरी दी जाएगी।


-आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1 हजार 180 रुपए शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट रहेगी।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन तनाव के बीच फंसा भारतीय मेडिकल स्टूडेंट, परिवार को भेजा रुला देने वाला संदेश


-ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bankofmaharashtra.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


-जानिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जामिनेशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल...