2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों के काम की खबर, AC कोच में यात्रियों को फिर मिलेंगे कंबल और चादर

एसी डिब्बों में बेडरोल की सुविधा जल्द दोबारा चालू की जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते ये सुविधा पिछले करीब दो वर्षों से बंद थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Feb 2022, 10:15 PM IST

News

रेल यात्रियों के काम की खबर, AC कोच में यात्रियों को फिर मिलेंगे कंबल और चादर

भोपाल. रेलवे द्वारा यात्रा करने वालों के लिए एसी डिब्बों में बेडरोल की सुविधा जल्द दोबारा चालू की जाएगी। दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते ये सुविधा पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़ी है। ऐसे में यात्रियों द्वारा पूरा किराया देने के बाद भी अपने घर से तकिया-कंबल लेकर जाना पड़ता है। स्वास्थ विग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब संक्रमण नियंत्रण में भी है, जिसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में पेंट्रीकार सेवा तो चालू कर ही दी है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान ताजा खाना मिलने लगा है। इसके बाद जल्द ही अब रेलवे एसी कोच में यात्रा करने वालों को तकिया और कंबल भी मुहैय्या कराने लगेगा।


रोज निकलती हैं 130 ट्रेनें

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भोपाल स्टेशन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-चेन्नई रेलमार्ग पर स्थिति है। इसे देश के सबसे व्यस्ततम रेल मार्गों में से एक माना जाता है। ऐसे में यहां से होते हुए हर चौबीस घंटे के दौरान करीब 130 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। वहीं, साप्ताहिक और विशेष ट्रेनों को भी अगर इसमें जोड़ दिया जाए तो ये संख्या 150 तक पहुंच जाती है। इन ट्रेनों में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। विभिन्न श्रेणी के पात्र यात्रियों को किराए में छूट मिलने से भी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन तनाव के बीच फंसा भारतीय मेडिकल स्टूडेंट, परिवार को भेजा रुला देने वाला संदेश


ताजा भोजन मिलने से यात्री खुश

बता दें कि, इससे पहले देशभर में चलने वाली ट्रेनों में यात्री को गर्म खाना परोसने से जुड़ी सभी सुविधा को शुरू की जा चुकी है। रेलवे द्वारा इस व्यवस्था को 14 फरवरी से कोच में पेंट्रीकार लगाने से लेकर स्टेशन से गर्म खाना ट्रेन तक पहुंचाने की सुविधा शुरू की गई है। कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुई सुविधा फिर शुरू होने से यात्रियों को गरम भोजन उपलब्ध किया जा रहा है, इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video