3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन तनाव के बीच फंसा भारतीय मेडिकल स्टूडेंट, परिवार को भेजा रुला देने वाला संदेश

यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र का नाम प्रज्जवल तिवारी है। वो मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Feb 2022, 8:23 PM IST

News

यूक्रेन तनाव के बीच फंसा भारतीय मेडिकल स्टूडेंट, परिवार को भेजा रुला देने वाला संदेश

रीवा. रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में उन देशों के नागरिकों के साथ साथ दूसरे देशों के हजारों नागरिक भी वहां फंसे होने की वजह से चिंतित हैं। कई बाहरी मुल्कों के नागरिकों के साथ साथ यूक्रेन में भारत के मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी छात्र भी वहां फंसा हुआ है। मेडिकल का छात्र प्रज्जवल तिवारी मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला है।


वहीं, यूक्रेन के हालातों पर गौर करें तो वहां टेलिफोन सेवाएं ठप्प पड़ी हैं। ऐसे में व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए प्रज्जवल ने भारत में रह रहे अपने परिवार से संपर्क किया। इस दौरान प्रज्जवल ने कहा कि, 'यहां के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। आगे क्या होगा कहना मुश्किल है।' बेटे के मूंह से इस तरह की बात सुनकर जहां पिता काफी चिंतित हैं तो वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अब परिवार के साथ साथ देशभर में कई लोग प्रज्जवल के सकुशल अपने घर लौटने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इस अनोखी बारात को देखकर मुख्यमंत्री भी रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


लगातार बढ़ रहा दोनों देशों के बीच तनाव

आपको बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। युद्ध छिड़ने तक की संभावनाएं हैं। दोनों ही देशों ने अपने अपने सीमावर्ती इलाको में भारी संख्या में घातक हथियार और टैंक के साथ सेना तैनात कर रखी है। हालही में अमेरिका ने भी अपने देश के नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है। इससे भी युद्ध की आशंका को बल मिलता है। इसी के साथ इंडियन एम्बेसी भी यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की घर वापसी की तैयारी में जुटी हुई है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों में एक मध्य प्रदेश के रीवा का प्रज्जवल तिवारी भी है। उसने फोन पर परिवार से बात कर अपनी दास्ता बयां की है।


कल क्या होगा किसी को पता नहीं

यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों के साथ साथ भारतीयों की चिंता भी बढ़ रही है। प्रज्जवल रीवा जिले के जवा तहसील के रामबाग का रहने वाला है। वो यूक्रेन के तरानोपिल स्टेट में मेडिकल यूनिवर्सिटी में MBBS सेकेंड ईयर में है। प्रज्ज्वल के पिता बुद्धिसागर तिवारी की हार्डवेयर की दुकान है। दो भाई और बहन के बीच प्रज्ज्वल सबसे बड़े हैं। यूक्रेन में फंसे प्रज्ज्वल का कहना है रूस के हमले की धमकी के बाद से यहां के हालात बिगड़ गए हैं। टेलिकॉम और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। ऐसे में यहां कोई भी किसी से संपर्क नहीं कर पा रहा है। व्हाट्सएप कॉलिंग से जैसे तैसे संपर्क हो सका।


अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह

अमेरिका के बाद भारत ने भी अपने देश के नागरिकों को अस्थाई रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है। इधर देश लौटने के लिए यूक्रेन में मौजूद भारतीय छात्रों का कहना है कि, वो काफी डरे हुए हैं। देश तो लौटना चाहते हैं पर सरकार की तरफ से किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है। युद्ध की आशंकाओं के बीच फ्लाइट का किराया भी तीन गुना से ज्यादा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबतक जो किराया 70 हजार था वो अचानक 2 लाख के करीब वसूला जा रहा है। हालांकि, इंडियन एम्बेसी यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को वापस लाने की व्यवस्था कर रही है।

ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video