27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस अनोखी बारात को देखकर मुख्यमंत्री भी रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

-बुरहानपुर में निकली अनूठी बारात-अपने अपने घोड़े पर सवार होकर निकले दूल्हा-दुल्हन-दूल्हा-दुल्हन की पहल को CM शिवराज ने भी सराहा-CM बोले- दूल्हा-दुल्हन ने दिया बराबर होने का संदेश

2 min read
Google source verification
News

इस अनोखी बारात को देखकर मुख्यमंत्री भी रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बुरहानपुर. इन दिनों मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में निकली एक बारात सोशल मीडिया पर खासा चर्चा बटोर रही है। खास बात ये है कि, इस अनूठी बारात का वीडियो ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी को भी हैरान कर दिया। सीएम ने वीडियो देखकर खुशी जाहिर करते हुए दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। दरअसल, बुरहानपुर के शाहपुर में निकली इस अनोखी बारात में दूल्हा और दुल्हन अपने-अपने घरों से अलग अलग घोड़ी पर सवार होकर धूमधाम से बारात लेकर शादी के मंडप तक पहुंचे। इस तरह उन्होंने लड़का और लड़की एक समान और बराबर होने का संदेश दिया।

इस अनूठी बारात के जरिए लड़के और लड़की के बीच भेदभाव करने वालों को संदेश दिया गया कि, लड़का हो या फिर लड़की दोनों बराबर हैं। दूल्हा-दुल्हन के इस संदेश को सोशल मीडिया पर खासा सराहा जा रहा है। वायरल वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देखा और उनके इस अनुठे तीके की सराहना भी की। यही नहीं मुख्यमंत्री ने दोनों को आर्शिवाद भी दिया।

यह भी पढ़ें- नाबालिग को जंगल में बंधक बनाकर दो दिन तक करता रहा रेप, फिर जहर देकर मार डाला, खुद भी किया सुसाइड

बैंड-बाजा और अनौखी बारात

बुरहानपुर के शाहपुर में वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले अभिषेक जवरे का विवाह उसी इलाके में रहने वाली निकिता से हुआ है। बारात जब निकली तो दूल्हा-दुल्हन दोनों अलग-अलग घोड़ी पर सवार होकर अपने-अपने घरों से मंडप तक पहुंचने के लिए एक मार्ग पर पहुंचे। बैंड बाजों की थाप पर नाचते गाते दोनों की बारात मुख्य मार्ग से गुजरे। इसके बाद घोड़ी पर सवार निकिता ने अपने दूल्हे अभिषेक की तलवार अपने हाथ में ले ली और बैंड-बाजे की धुन पर झूमते हुए मंडप तक पहुंची।

यह भी पढ़ें- 13 साल बड़े युवक से शादी रचा रही ही थी नाबालिग, बाल विवाह रुकवाया तो लड़की बोली- लिव इन में रहूंगी


मुख्यमंत्री ने सराहा

अनूठी बारात को एक तरफ तो सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बरात को अभिनंदनीय बताया। सीएम ने लिखा कि, बुरहानपुर के शाहपुर में लड़का-लड़की एक समान संदेश देने के लिए दूल्हे के साथ दुल्हन ने भी घोड़ी पर सवार होकर बरात निकाली और शादी के मंडप तक पहुंची। नए जीवन में प्रवेश करने वाले अभिषेक और निकिता की यह पहल अभिनंदनीय है आप दोनों का भावी जीवन आनंदमय हो, मेरा स्नेह और आशीर्वाद।