3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 साल बड़े युवक से शादी रचा रही ही थी नाबालिग, बाल विवाह रुकवाया तो लड़की बोली- लिव इन में रहूंगी

नाबालिग विवाह रोधी दस्ते ने इस दौरान लड़की को समझाने का काफी प्यास किया, लेकिन वो किसी शर्त पर मानने को तैयार नहीं थी। वो शादी करने पर अड़ी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Feb 2022, 4:20 PM IST

News

13 साल बड़े युवक से शादी रचा रही ही थी नाबालिग, बाल विवाह रुकवाया तो लड़की बोली- लिव इन में रहूंगी

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले बाल विवाह का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। चाइल्ड लाइन की टीम को सूचना मिली कि, यहां के एक गांव में बाल विवाह चल रहा है।टीम मौके पर पहुंची तो गांव में एक नाबालिग लड़की का विवाह 13 साल बड़े युवक से किया जा रहा था। शादी रुकवाने पहुंचा सरकारी अमला उस समय हैरान रह गया जब नाबालिग बालिका शादी न करने पर तो तैयार हो गई, लेकिन वो उसी शख्स के साथ लिव इन में रहने की जिद पर अड़ गई। आखिरकार, विवाह रुकवाने पहुंची टीम को ही लड़की की बात मानते हुए उसकी शादी की सेहमति देनी पड़ी।

मामला इंदौर जिले के जूनी इलाके में आने वाले भलाई का है। यहां एक 16 वर्षीय लड़की 29 साल के युवक के साथ प्रेम विवाह रचा रही थी। लेकिन, इसकी सूचना जब प्रशासन को मिली तो बाल विवाह विरोधी उड़न दस्ता, लाडो अभियान कोर ग्रुप और चाइल्ड लाइन की टीम पुलिसबल के साथ तुरंत ही मौके पहुंच गई। इस दौरान शादी तो फिलहाल के लिए रुक गई, लेकिन शादी समारोह के मौके पर किशोरी की जिद के चलते दोनों की सगाई करवाई गई।

यह भी पढ़ें- पत्नी के भाई की बीवी ले भागा 50 वर्षीय जीजा, अब वापस लौटकर दोनों चले गए अपने अपने घर, चौंका देगी वजह


शादी करने आया दूल्हा सगाई करके लौटा

नाबालिग विवाह रोधी दस्ते ने इस दौरान लड़की को समझाने का काफी प्यास किया, लेकिन वो किसी शर्त पर मानने को तैयार नहीं थी। वो शादी करने पर अड़ी रही। उसने परिवार और प्रशासनिक टीम को ये धमकी तक दे डाली कि, अगर शादी न करने पर ज्यादा जोर दिया तो तो वो घर छोड़कर चली जाएगी और अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहेगी। नियम का हवाला देकर शादी तो रुक गई। लेकिन टीम ने दोनों को सगाई कर लेने को कहा, तब कहीं जाकर किशोरी सेहमत हुई तो हंगामा शांत हुआ।


सबने मानी हिदायत लेकिन लड़की जिद पर अड़ी

इस दौरान बालविवाह रोधी टीम ने विवाह समारोह में आए सभी मेहमानों के साथ साथ हलवाई और शादी के इंतजाम में लगे लोगों को हिदायत दी तो सभी लोग मान गए। लेकिन लड़की थी कि मानने ही तैयार नहीं थी। आखिरकार परिवार ने उसे सगाई की बात पर राजी कर लिया और कहा जब वो बालिग होगी तब उसकी शादी करवा देंगे। टीम द्वारा लड़की से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी लिए, जिसमें लिखा था कि, उसके व्यस्क होने तक वो शादी नहीं करेगी।

ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video