
नाबालिग को जंगल में बंधक बनाकर दो दिन तक करता रहा रेप, फिर जहर देकर मार डाला, खुद भी किया सुसाइड
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नाबालिग से रेप और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने किशोरी तो दो दिन तक न सिर्फ एक जंगल में बंधक बनाकर उसके साथ कई बार रेप किया। बल्कि इसके बाद उसे जहर देकर मार भी डाला। हैरानी की बात तो ये है कि, बालिका को जहर खिलाने के बाद युवक ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
रीवा जिले के हनुमना थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दो दिन तक जंगल मे रेप हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, युवक ने लड़की को तो जहर खिलाया ही, साथ ही खुद भी जहर खाकर पीड़िता को अस्पताल छोड़कर फिर जंगल भाग गया। वहां लड़की ने मरने से पहले अपने पिता के सामने इस दहला देने वाली घटना के बारे में बताया। वहीं, दूसरी तरफ आरोपी युवक की भी जहर खाकर मौत होने की पुष्टि हो गई है।
बुआ के घर आयी थी किशोरी
सीधी जिले में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका घूमने के लिए अपनी बुआ के घर रीवा गई थी। बुआ के घर से निकलकर वो बाहर कुछ सामान खरीदने गई थी। तभी पीछे से आई एक बोलेरो गाड़ी में सवार तीन बदमाशों ने उसका अपहरण किया और जंगल ले गए। अपहरण करने वाले तीन में से एक आरोपी ने जंगल में दो दिन तक उसके साथ रेप किया। अपने साथ हुए कृत्य के बारे में जब लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उसे जहर पिला दिया। उसके बाद उसी गाड़ी से सीधी के जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई।
आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली
मामले को लेकर उप पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को परिवार ने अपहरण की सूचना हनुमना थाने में दर्ज कराई थी। परिवार ने जिस व्यक्ति पर संदेह जाहिर किया था पुलिस ने तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन पता की। सीधी की तरफ उसकी लोकेशन मिली। जहर खिलाने से पीड़ित लड़की की मौत हो गयी। बाद में आरोपी ने भी जहर पीकर अपनी जान दे दी।
ऑटो चालकों की मनमानी पर लगे रोक, देखें Video
Published on:
16 Feb 2022 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
