
Saw the condition of the city after taking charge of the City Magistrate... Focus on cleaning of drains, traffic system and encroachment before the rains
नर्मदापुरम. डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ गुर्जर ने सोमवार को शहरी तहसील कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार संभाला। वह नर्मदापुरम शहर की पहली सिटी मजिस्ट्रेट बनाई गई हैं। पहले दिन उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट का कामकाज समझा। इसके साथ ही कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार शहर के महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं की प्लानिंग पर वर्क शुरू किया।
सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सर्राफ ने शहर की तीन महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से लिया है। जिनमें बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई, शहर की यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम आने वाला है। बारिश से पहले सभी विभागों को शामिल करते हुए नालों की वृहद स्तर पर सफाई का अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम होगा। इसके अलावा शहर में जहां भी अवैध अतिक्रमण हैं, उन्हें चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।
कार्यभार संभालने के बाद किया निरीक्षण-शहरी तहसील कार्यालय में सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ आपदा एवं नियंत्रण के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आदमगढ़ पुलिया, होमगार्ड आफिस, ग्वालटोली अंडरब्रिज, बसंत टाकीज के पास के नालों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारियों को नालों की साफ-सफाई शीघ्र करने के निर्देश दिए।
पहले एसडीएम देखते थे ये सभी काम-
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ को जिला कार्यालय में आवंटन कार्य के साथ, सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम नगर का दायित्व सौंपा। पहले ये दायित्व आशीष पांडेय के पास था। जो अब अनुविभाग के ग्रामीण क्षेत्र का प्रभार देख रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट का कामकाज भी पहले आशीष पांडेय संभाल रहे थे। जिसके बाद कलेक्टर ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य विभाजन किया।
ये रहेंगी चुनौतियां...-बारिश का मौसम आने वाला है। ऐसे में इतने कम समय में शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई। सफाई नहीं होने और बारिश अधिक हुई तो बाढ़ के हालात बनेंगे।
-यातायात शहर की एक बड़ी समस्या है। मीनाक्षी चौक पर दिन और रात के समय कई बार जाम की स्थिति बनती है। इसके अलावा बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी यातायात एक बड़ी परेशानी है।-शहर की स्वच्छता के लिए नपा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करवा रही है। बावजूद इसके रिहायशी इलाकों में सडक़ किनारे गंदगी और कचरे के ढेर लगे रहते हैं।
-शहर में ट्रांसपोर्ट नगर की कमी है। ऐसे में बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रतिबंध के बावजूद दिन के समय लोडिंग-अनलोडिंग होती है।-बाजार में नाले-नालियों के ऊपर दुकानों का सामान रखा रहता है। जिनकी सफाई नहीं हो पाती। दुकान का सामान सडक़ों तक सजा लिया जाता है। जिससे आवागमन अवरुद्ध होता है।
Published on:
12 Jun 2023 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
