मां की भूमिका निभा रही नर्स
एसएनसीयसू में पदस्थ नर्स रोजी नंदा, ललिता अहाके, पुष्पा कटारे, पमजा नागले, उषा यादव बालिका की देखभाल मां की तरह कर रही हैं। गोद में लेकर दुलार करती नर्स ललिता कहती हैं कि मासूम को दवा के साथ दुलार की जरूरत है। उसकी देखभाल करना हमारा पहला कर्तव्य है।