1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कागजों में सिमटकर रह गया पुराना प्लान, अब नए मास्अर प्लान के इंतजार में अटका नर्मदापुरम का विस्तार

माखन नगर रोड की जमीनें कृषि के उपयोग की, प्रकाशन के बाद हो सकेगा आवासीय व व्यावसायिक उपयोग

2 min read
Google source verification
The old plan remained confined to the papers, now the expansion of Narmadapuram is stuck waiting for the new master plan

The old plan remained confined to the papers, now the expansion of Narmadapuram is stuck waiting for the new master plan

नर्मदापुरम. टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) ने नर्मदापुरम शहर के 2031 तक बने मास्टर प्लान में संशोधन तो कर दिया है लेकिन अभी लैंडयूज में परिवर्तन हुआ है या नहीं, इसका पता प्रकाशन के बाद लगेगा। टीएनसीपी ने नर्मदापुरम का मास्टर प्लान 2035 तक का बनाया है। जिसका प्रकाशन इसी माह के अंत तक होने की संभावना जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2031 तक बनाए गए मास्टर प्लान में माखन नगर रोड का लैंडयूज नहीं बदल पाया था। इस कारण माखन नगर रोड की जमीन पर आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। भोपाल-नागपुर हाईवे का बायपास यहां से निकलने से शहर का विस्तार इस दिशा में होना है, लेकिन लैंडयूज नहीं बदलने से प्रोजेक्ट अटक गए हैं।

संशोधित मास्टर प्लान पर सुझाव-

संशोधित मास्टर प्लान के लिए 111 सुझाव और आपत्तियां आई थी। इसमें अधिकतर लोगों ने माखन नगर रोड की जमीन के उपयोग का सुझाव दिया था। अभी यहां कृषि की जमीन है। इस जमीन का व्यवसायिक उपयोग नहीं हो पा रहा है। यदि जमीन का लैंडयूज बदल जाए तो यहां का नजारा ही बदल जाएगा। बाबई रोड पर नई कालोनियां बन जाएंगी और लोगों को नए अस्पताल सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। बिल्डर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि शहर में अब खाली जगह बची नहीं है। इसलिए माखन नगर रोड पर सुविधायुक्त कॉलोनियां बन सकती है। कृषि जमीन होने से लैंडयूज बदलने पर ही कॉलोनी डेवलप कर पाएंगे। यदि उपयोग बदल जाए तो शहर का तेजी से विस्तार होगा।

फोरलेन के कारण बदला ट्रांसपोर्ट नगर का स्थान-

मास्टर प्लान में ट्रांसपोर्ट नगर का स्थान भी बदला गया है। अभी माखन नगर रोड पर ही यह था, लेकिन अब फोरलेन बनने के बाद इसे आगे बढ़ा दिया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर फोरलेन के पास ही बनेगा। इससे लोगों को सहूलियत होगी।

कागजों में सिमटकर रह गई चौड़ी सडक़ें-

वर्ष 2031 के हिसाब से बनाए गए मास्टर प्लान में शहर की करीब 37 सडक़ों को शामिल किया गया था। जिनकी चौड़ाई बढ़ाई जाने की जरुरत प्लान में बताई गई थी। वर्ष 2016 में यह प्लान फाइनल हुआ था। वर्ष 2017 में इसका फाइनल नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

मास्टर प्लान पर हुआ काम तो इतनी चौड़ी होगी सडक़ें-

इंदिरा चौक से सतरास्ता तक : 22 मीटर

सतरास्ता से सराफा चौक तक : 12 मीटर

हलवाई चौक से इंदिरा चौक तक: 22 मीटर

जयस्तंभ चौक से सतरस्ते तक : 12 मीटर

इनका कहना है...

मास्टर प्लान में संशोधन किया गया है। नया मास्टर प्लान वर्ष 2035 के लिए बनाया गया है। जिसका प्रकाशन अभी होना शेष है। संभवत: इसी माह के अंत तक संशोधित मास्टर प्लान का प्रकाशन हो जाएगा।

-नीरज कुमार सिंह, कलेक्टर नर्मदापुरम

Story Loader