
बॉलीवुड एक्ट्रेस रविना टंडन के सामने आया टाइगर, जंगल में गुजारे 5 दिन
नर्मदापुरम. बॉलीवुड अभिनेत्री रविना टंडन ने मध्यप्रदेश के जंगलों में 5 दिन गुजारे, उनके साथ उनकी बेटी राशा भी थी, सोशल मीडिया पर उनके फोटोज जमकर लाइक किए जा रहे हैं, फैंस मां बेटी के फोटोज देखकर कमेंट्स भी कर रहे हैं, अभिनेत्री का नाम आते ही लोगों को अखियों से गोली मारे और तु चीज बड़ी है मस्त-मस्त जैसे उनके मशहूर गाने याद आ जाते हैं, आईये जानते हैं आखिर अखियों से गोली मारने वाली ये अभिनेत्री पांच दिन जंगलों में क्यों रही।
सतपुड़ा के घने जंगलों थी मस्त-मस्त गर्ल
दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री रविना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ सतपुड़ा के घने जंगलों में समय बीताने आई थी, उन्होंने पांच दिन तक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल की सफारी की, आपको बतादें कि अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, उनकी फैन फॉलोईंग भी काफी तगड़ी है, उनके सोशल मीडिया पर करीब 70 लाख फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री और उनकी बेटी के फोटोज देखकर यूजर्स बड़े मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, एक ने लिखा है रविना अपनी बेटी से भी यंग नजर आ रही है, तो एक ने लिखा मां बेटी एक जैसी दिख रही है, कोई रविना को बहुत खूबसूरत बता रहा है, तो कोई उनकी बेटी को भी रविना जैसी बता रहा है। जंगल में सफारी के दौरान उन्हें कई बार टाइगर नजर आए।
धपाड़ा में रूकी थी रविना टंडन
अभिनेत्री 5 दिन के इस टूर के दौरान बैतूल जिले के एक गांव धपाडा में रूकी थी, वे 11 जून से 15 जून तक एक रिसॉर्ट में रूकी थी, वे रोज सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक जंगल की सफारी करती थी। यहां उन्हें अक्सर टाइगर भी नजर आया।
Published on:
16 Jun 2022 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
