
330 रुपए में महीने भर की मौज, खूब दौड़ाओ गाड़ियां, नहीं लगेगा टोल-टैक्स
नर्मदापुरम. आप फोर व्हीलर वाहन चलाते हैं और आपको अक्सर बाहर जाना पड़ता है, इस कारण हर महीने आपको टोल-टैक्स के रूप में हजारों रुपए देने पड़ते हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है, या फिर आप टोल-टैक्स बचाना चाहते हैं, तो आपके के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, आप महज 330 रुपए देकर महीने भर का टोल टैक्स बचा सकते हैं।
दरअसल टोल टैक्स के 20 किलोमीटर के दायरे में आनेवाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है, वे टोल प्लाजा से 330 रुपए देकर एक मंथली पास बनवा सकते हैं, फिर उन्हें उस टोल से गुजरने में एक महीने तक एक भी रुपया नहीं देना पड़ेगा, इससे हर महीने उनको हजारों रुपए की बचत होगी। ऐसा ही मध्यप्रदेश के औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन पर बघवाड़ा टोल प्लाजा पर भी होता है, अगर आप यहां से 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, तो आपको मंथली पास का लाभ मिल जाएगा।
सभी टोल-टैक्स पर मिलेगा ये फायदा
आपको 330 रुपए के मंथली पास का फायदा सिर्फ इसी टोल टैक्स पर नहीं बल्कि प्रदेश के अधिकतर टोल टैक्स पर मिलेगा, बस शर्त यह है कि आपका निवास स्थान टोल-टैक्स से 20 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए, आप जिस भी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में निवास करते हैं, उस टोल प्लाजा से आप मंथली पास बनवा सकते हैं, मंथली पास की राशि प्रत्येक टोल प्लाजा पर अलग-अलग हो सकती है, लेकिन 300 रुपए के करीब ही होती है, एक बार आप मंथली पास बनवा लेते हैं तो आप एक महीने में कितनी भी बार टोल प्लाजा से गुजरें, फिर आपको एक भी रुपया नहीं देना पड़ेगा।
ये समस्या भी आई सामने आप भी रहे सावधान
भोपाल-औबेदुल्लागंज नेशनल हाईवे फोरलेन पर अब पहले की अपेक्षा टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी गई है, ऐसे में इस टोल टैक्स से आवाजाही करना अब वाहन चालकों को महंगा पडऩे लगा है, ऐसे में जब पड़ताल की तो कुछ और भी हकीकत सामने आई, टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारी द्वारा आपके फास्ट टैग को ब्लैक लिस्टेड बताकर नगद राशि वसूलने का मामला सामने आया, नर्मदापुरम से भोपाल की तरफ जा रहे कई वाहन चालकों की गाडिय़ों पर लगे फास्ट टैग ब्लैक लिस्टेड बताकर उन्हें नगद राशि देकर सामान्य लेन से निकल जाने की सलाह दी जा रही थी। कुछ वाहन चालकों ने रुपए देने के बदले रसीद मांगी तो टोलकर्मी बोला... 220 रुपए दो और सामान्य लेन से निकल जाओ, रसीद तो नहीं मिलेगी! इस दौरान जब कुछ वाहन चालकों ने टोलकर्मी से जानकारी मांगी तो उसने विवाद से बचने फास्ट टैग से ही टोल काटा और गाड़ी को रवाना कर दिया।
देखें वीडियो:-यहां लाल नहीं काले हनुमान जी की होती है पूजा
Published on:
06 Apr 2023 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
