2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाघिन और जंगली जानवर के बीच ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी आपने, हैरान कर देगा VIDEO

- शावक बाघिन और जंगली जानवर की लड़ाई- लड़ाई देख रोमांचित हुए पर्यटक- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व चूरना का मामला- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
news

बाघिन और जंगली जानवर के बीच ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी आपने, हैरान कर देगा VIDEO

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के अभ्यारणों में इन दिनों पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। कासकर लोग यहां बाघ का दीदार करने पहुंच रहे हैं। बात करें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की तो यहां इन दिनों पर्यटक बाघों को देख खासा रोमांचित हो रहे हैं। इसी बीच हालही में यहां पर्यटक उस समय और भी रोमांचित हो उठे, जब यहां एक शावक बाघिन और जंगली जानवर के बीच लड़ाई देखने को मिली। पर्यटकों ने इस लड़ाई को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, शावक बाघिन और जंगली जानवर के बीच लड़ाई की घटना सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत स्थित चूरना रेंज की है, जहां सुबह साढ़े 11 बजे डेढ़ साल की शावक बाघिन और जंगली जानवर की लड़ाई हो गई। करीब एक मिनट तक दोनों के बीच जमकर चले संघर्ष के बाद जंगली जानवर मौका पाकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें- बांधवगढ़ और रातापानी बना हॉटस्पॉट, वर्चस्व को लेकर बाघ और तेंदुओं के बीच हो रही लड़ाई, अबतक 10 की मौत


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

चूरना रेस्ट हाउस के पास जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघिन और जानवर की लड़ाई देख अपने कैमरे में कैद कर लिया। जानवर की आवाज पर्यटकों को सुनाई दे रही थी। रेस्ट हाउस से 200 मीटर दूरी पर ही दोनों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। वहीं टाइगर रिजर्व प्रबंधन की माने तो बाघिन शावक जानवर का शिकार कर रही थी। लेकिन जानवर शिकार होने से पहले भाग निकला और बाघिन जानवर का शिकार करने में असफल हुई। फिलहाल, इस लड़ाई ने पर्यटकों का रोमांच बढ़ा दिया।

Story Loader