संग्रहालय में रखा दो लाख साल पुराना हाथी दांत,11वी – 12वी शताब्दी की प्रतिमाएँ आर्कषर्ण का केन्द्र
नर्मदापुरम. नर्मदापुरम के जिला संग्रहालय में दो लाख साल पुराना हाथी दांत और 11वीं-12वीं शताब्दी की प्रतिमाएं मौजूद हैं। बावजूद इसके संग्रहालय उपेक्षित हालत में है। कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में संग्रहालय होने की वजह से यहां वैसे भी पर्यटक बहुत कम आते हैं। जिसकी वजह से संग्रहालय उपेक्षित होता जा रहा है। संग्रहालय बहुमूल्य प्रतिमाओं से भरा पड़ा है। अब इसे पचमढ़ी के बॉयसन लॉज में शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। इसमें 11वीं और 12वीं शताब्दी की पुरासंपदाएं से लेकर तमाम तरह की प्रतिमा मौजूद हैं। संग्