5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की सड़कों पर लग रही सब्जी की दुकाने, नहीं हट पाए फलों के ठेले

शहर के फल-सब्जी बाजार को एकीकृत करने के लिए योजना पर नहीं हो पाया अमल

less than 1 minute read
Google source verification
शहर की सड़कों पर लग रही सब्जी की दुकाने, नहीं हट पाए फलों के ठेले

शहर की सड़कों पर लग रही सब्जी की दुकाने, नहीं हट पाए फलों के ठेले

नर्मदापुरम- शहर में सड़कों के किनारे लग रहे सब्जी बाजार को नगर पालिका अभी तक एकीकृत नहीं कर पाई है। सड़कों और मुख्य चौक-चौराहों से सब्जी व फल विक्रेताओं को हटाने की मुहिम नपा ने मुहिम चलाई। लेकिन मुहिम का कोई असर नहीं पड़ रहा है। वहीं नपा ने शहर में तीन जगह सब्जी बाजार लगाने की योजना बनाई थी उस पर भी काम शुरू नहीं हो पाया। वहीं सड़क किनारे लगने वाली दुकाने भी शिफ्ट नहीं हो पाईं।
मंडी में खाली पड़े हैं चबूतरे
सब्जी विक्रेताओं के बैठने के लिए कोठीबाजार में बनी सब्जी मंडी में 160 चबूतरों का निर्माण कराया गया। चबूतरों पर टीन शेड डाले गए और फल व सब्जी विक्रेताओं को चबूतरे आवंटित किए गए। इसके बाद भी सब्जी बाजार के यह चबूतरे खाली पड़े हैं और बाजार फिर से शहर की सड़कों पर लगने लगा है। नपा के तीन साल के प्रयास के बाद भी बाजार सड़क किनारे से नहीं हट पाया है।
सड़क पर बाजार लगने से यातायात हो रहा बाधित
शहर में मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे बाजार लगने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। नेहरू पार्क के सामने, एसएनजी स्कूल,गांधी चौक,हीरो होंडा चौक,जिला अस्पताल गेट,सतरास्ता,एनएमवी कॉलेज तिराहा,देवामाई समाधि रोड पर सब्जी बाजार लगने के कारण परेशानी हो रही है।
---------------