
स्त्री जब स्वयं पर गर्व करेगी तभी वह देश का विश्व गुरु बनाने में सहयोगी बनेगी
नर्मदापुरम। रविवार को नर्मदा कॉलेज के ऑडीटोरियम में हुए नर्मदा महाशक्ति समागम में मध्य भारत प्रांत क्षेत्र की संयोजिका शोभा ताई ने स्त्री विचार विमर्श पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्त्री जब स्वयं पर गर्व करेगी तब ही भारत को विश्व गुरु बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. शशि ठाकुर ने श्रेष्ठ सन्तान समर्थ भारत पर को अपना सिद्धांत बनाने की बात कही। सुनंदा रघुवंशी से नर्मदापुरम विभाग की कई महिलाओं ने अपने जीवन की सामाजिक और स्थानीय समस्यों के निवारण को लेकर प्रश्न किया। शक्ति समागम का संचालन समागम की जिला संयोजिका आरती शर्मा ने किया। कार्यक्रम का आभार राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग संयोजिका सीमा चोहरिया ने किया। इस अवसर पर समागम प्रभारी सत्यकीर्ति राणे ने महिलाओं की शक्ति के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में नर्मदापुरम की 1500 से ज्यादा महिलाएं सम्मिलित हुई। इस अवसर पर व्यवस्था प्रभारी मोनिका चौकसे ,जिला संयोजिका आरती शर्मा ,यातायात प्रभारी वंदना दुबे ,सह प्रभारी वंदना शर्मा , मीडिया सम्पर्क प्रमुख निधि पाठक ,भारती कुंभारे ,दुर्गा भदौरिया, विजया कदम, नगर संघचालक श्याम सुंदर मोटवानी, क्षेत्रीय सहप्रचारक अशोक पोरवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
महिलाओं को लगाया तिलक
कार्यक्रम के दौरान समागम में शामिल महिलाओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही बालिकाओं व महिलाओं ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समाज के विभिन्न क्षेत्रोंं में उत्कृष्ट काम कर रही महिलाओं ने भी अपनी सफलता की कहानी सभी को बताई।
प्लास्टिक फ्री रहा कार्यक्रम
सत्यकीर्ति ने बताया कि पहली बार हो रहे नारी शक्ति समागम कार्यक्रम में पर्यावरण को लेकर संदेश भी दिया गया। सभी महिलाओं को भारतीय परंपरा के अनुसार जमीन पर बिठाकर भोजन कराया गया। साथ ही इस दौरान पत्तल दोनों के अलावा कागज के गिलास का उपयोग किया गया। कार्यक्रम के बाद आयोजन समिति ने पूरे परिसर की सफाई भी करवाई।
Published on:
30 Apr 2023 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
