28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोहानी में गन्ना अनुसंधान केन्द्र के लिए 25 हेक्टर भूमि आवंटित

नरसिंहपुर जिले के बोहानी में गन्ना अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने के लिए 25 हेक्टर भूमि जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर को आवंटित

2 min read
Google source verification
नरसिंहपुर जिले के बोहानी में गन्ना अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने के लिए 25 हेक्टर भूमि जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर को आवंटित

sugar cane crop

नरसिंहपुर। राज्य शासन के निर्णय के आधार पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरसिंहपुर जिले के बोहानी में गन्ना अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने के लिए 25 हेक्टर भूमि जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर को आवंटित कर भूमि का सशर्त आधिपत्य इस विश्वविद्यालय को सौंपा गया है। इस भूमि का आधिपत्य इस शर्त पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर को सौंपा गया है कि यह विश्वविद्यालय कृषि विभाग की अनुमति के बगैर उक्त भूमि का अन्य उपयोग नहीं कर सकेगा और न ही इस भूमि को किसी ओर को अंतरित कर सकेगा। इस सिलसिले में मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अवर सचिव द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 पिंक बूथ सहेली मतदान केन्द्र होंगे
मतदान दल के सभी सदस्य महिलायें होंगी
नरसिंहपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदाताओं से मतदान कराने के उद्देश्य से जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने, पुरूष एवं महिला मतदान के प्रतिशत के अंतर को कम करने, महिला मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और महिला मतदाताओं को सहज वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 मतदान केन्द्र, पिंक बूथ सहेली मतदान केन्द्र के रूप में बनाये जायेंगे। जिले में 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं। इस प्रकार जिले में 20 पिंक मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल के सभी सदस्य महिलायें होंगी। पीठासीन अधिकारी और मतदान दल के सभी सदस्य महिलायें ही होंगी।
91 हजार 231 हेक्टर रकबे में सिंचाई का लक्ष्य
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में दी जानकारी
नरसिंहपुर। जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018- 19 के लिए नहरों से जिले में 91 हजार 231 हेक्टर रकबे में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। इसमें रबी सीजन में 78 हजार 731 हेक्टर, खरीफ सीजन में 8 हजार एक सौ हेक्टर और ग्रीष्म में 4 हजार 400 हेक्टर में सिंचाई का लक्ष्य है। बैठक में कार्यपालन यंत्री एनवीडीए डिस्नेट संभाग नरसिंहपुर वीके सराफ कार्यपालन यंत्री एनवीडीए करेली संभाग एसके मालवीय, एसडीओ जल संसाधन करेली राहुल गुप्ता और जिले की जल उपयोगिता संथाओं के अध्यक्ष मौजूद थे।