22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत पर्व पर गायन, नृत्य व लोक गीतों की मनोरम प्रस्तुति

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय पीजी महाविद्यालय के आडीटोरियम में लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व के कार्ये्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गायन, नृत्य, लोक गीतों की मनोरम रंगारंग प्रस्तुति दी गर्इं

2 min read
Google source verification
2801nsp17.jpg

bharat parva

नरसिंहपुर. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय पीजी महाविद्यालय के आडीटोरियम में लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व के कार्ये्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गायन, नृत्य, लोक गीतों की मनोरम रंगारंग प्रस्तुति दी गर्इं। भारत पर्व का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया। भारत पर्व पर नरसिंहपुर वासियों ने लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्ये्रमों का भरपूर आनंद उठाया। कार्ये्रम में एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देखन को मिलीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, एसडीएम राजेश शाह, संध्या कोठारी, उप संचालक सामाजिक न्याय अंजना त्रिपाठी, सहायक संचालक जनसम्पर्क राहुल वासनिक, अन्य अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद थे। भारत पर्व पर कलापथक दल के खोजपति यादव एवं माधव शेन्द्रे ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद दिव्यांग बच्चों राजाराम मल्लाह, आयुष कतिया, फरहान खान व ढोलक पर रोहित ठाकुर द्वारा कोटि- कोटि कंठों ने गाया मां का गौरव गान.. आगे बढ़ो हिंद के नौजवान, आपस में प्रेम करो मेरे देश प्रेमियो, देेखो वीर जवानो अपने खून पर ये इल्जाम न आये. आदि देशभक्ति पूर्ण गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सुमित दुबे एवं साथी कलाकारों ने बुंदेलखंडी छटा बिखरते लोक गीत जा बुंदेली माटी महान, कहा लो इको गान करो एवं आ गई आजादी अब देश को बढ़ाओ, गांधी बाबा ने जो हमको बताओ. की मनोरम प्रस्तुति दी। इसके बाद कला कौस्तुभ दल नरसिंहपुर के कलाकारों ने बुंदेली में देशभक्ति पूर्ण गीत वेद वाणी ने वीरता बखानी है, भूमि भारत की जग जानी- मानी है से समां बांधा। नेहरू युवा केन्द्र के अंतर्गत छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की प्रांजली ब्यौहार ने देशभक्ति पूर्ण गीत ये मेरे वतन के लोगो प्रस्तुत किया। पीजी कॉलेज की छात्राओं ने शानदार हर करम अपना करेंगे ये वतन तेरे लिए गीत प्रस्तुत किया। पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण गीत संदेशे आते हैं प्रस्तुत किया। एमआईएमटी की छात्राओं ने समूह गीत सात सुरों में गायें भारत की हर कहानी. प्रस्तुत किया। जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास की छात्राओं द्वारा सामूहिक राजस्थानी लोक नृत्य घूमर की शानदार प्रस्तुति दी गई। पीजी कॉलेज की छात्रा रक्षा द्विवेदी ने लोक गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्निहोत्री और आभार प्रदर्शन सहायक संचालक जनसम्पर्क राहुल वासनिक ने किया।
-----------------------