
आचार्य रजनीश ओशो की क्रीड़ा स्थली गाडरवारा नगर, ओशोलीला आश्रम में वर्ष भर देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेशी ओशो सन्यासियों का आगमन होता रहता है। इसी कड़ी में दो दिवसीय प्रवास पर स्वामी आनंद अनादि के सानिध्य में विदेशी ओशो सन्यासियों के जत्थे का आगमन हुआ।
गाडरवारा। आचार्य रजनीश ओशो की क्रीड़ा स्थली गाडरवारा नगर, ओशोलीला आश्रम में वर्ष भर देश के विभिन्न प्रांतों सहित विदेशी ओशो सन्यासियों का आगमन होता रहता है। इसी कड़ी में दो दिवसीय प्रवास पर स्वामी आनंद अनादि के सानिध्य में विदेशी ओशो सन्यासियों के जत्थे का आगमन हुआ। उन्होंने बताया हम सभी सन्यासी ओशो से संबंधित विभिन्न स्थानों पर स्थित आश्रम पहुंचे। इनमें ओशो रिजार्ट पुणे, ओशो ध्यान केंद्र खजुराहो, ओशो आश्रम बुदनी, हरदा टिमरनी ओशो आश्रम सहित गाडरवारा के ओशो आश्रम आए हैं। इस दौरान यहां सभी विदेशी सन्यासियों ने ओशो संबंधित शिक्षण संस्था प्राथमिक शाला गंज स्कूल, आदर्श स्कूल के कक्ष में पहुंचकर वहां के दर्शन किए एवं बेंचों पर बैठकर ओशो की अनुभूति को साक्षात अनुभव किया। इसके अलावा शक्कर नदी के रामघाट के पास पल बिताए। वहीं सोमवार को सार्वजनिक पुस्तकालय पहुंचकर ओशो की स्व हस्ताक्षरित पुस्तकों, संरक्षित ओशो साहित्य के दर्शन किए। ओशो सन्यासियों में हालैंड, बेल्जियम, वियतनाम तथा नेपाल के अलावा स्थानीय ओशो सन्यासी ओशो लीला आश्रम के संचालक स्वामी राजीव जैन, मीडिया प्रभारी स्वामी राजेश नीरस, स्वामी अरविंद बाबा, स्वामी सत्यप्रकाश ढिमोले, स्वामी एमपी साहू आदि उपस्थित रहे। नगर भ्रमण कर सभी ओशो के विदेशी सन्यासी टूरिस्ट बस से दोपहर उपरांत जबलपुर देवताल स्थित ओशो आश्रम के लिए रवाना हुए।
Published on:
05 Feb 2019 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
