नरसिंहपुर

Gotegaon Result 2023: गोटेगांव में भाजपा के महेंद्र नागेश ने नर्मदा प्रसाद प्रजापति को हराया

Gotegaon madhya pradesh constituency election 2023- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति और भाजपा के महेंद्र नागेश के बीच है कड़ी टक्कर...।

2 min read

Gotegaon Chunav: नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव (एससी) सीट पर भाजपा के महेंद्र नागेश चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे नर्मदाप्रसाद प्रजापति को हरा दिया। महेंद्र नागेश को 91737 वोट मिले। जबकि नर्मदा प्रसाद प्रजापति को 43949 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय शेखर चौधरी रहे, उन्हें 36018 वोट मिले।

नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति और भाजपा के महेंद्र नागेश के बीच घमासान हुआ था। कांग्रेस के दिग्गज इस सीट पर होने के कारण यह सीट प्रदेश की हॉट सीट भी बन गई थी। लगातार दूसरी बार नहीं जीतने के सियासी टोटके के लिए चर्चित गोटेगांव त्रिकोणीय मुकाबले से यह सीट और भी चर्चाओं में आ गई थी। कांग्रेस के बागी शेखर चौधरी भी मैदान में उतर आए थे। इस सीट पर 17 नवंबर को 82.1 फीसदी मतदान हुआ था।

लोगों की दिलचस्पी इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस ने नर्मदा प्रसाद प्रजापति का ही टिकट काट दिया था, लेकिन उनके बगावत की खबरें आने के बाद अंततः उन्हें मैदान में उतार दिया। प्रजापति के सामने भाजा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नागेश है। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबी माने जाते हैं।

भाजपा- महेंद्र नागेश

भाजपा प्रत्याशी महेश नागेश प्रहलाद पटेल के करीबी लोगों में माने जाते हैं और उनके रिश्तेदार बताए जाते हैं। नागेश पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 101,463 और महिला मतदाताओं की संख्या 91,756 थे। चुनाव में 1 लाख 56 हजार 272 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयास किया था। पिछले चुनाव में 3121 लोगों ने नोटा का भी बटन दबाया था।

2018 की बात करें तो कांग्रेस के नर्मदा प्रसाद प्रजापति को 79 हजार 289 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के डा. कैलाश जाटव को 66 हजार 706 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 12 हजार 583 था।

2013 के चुनाव में भाजपा के डा. कैलाश जाटव ने 74,759 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी नर्मदा प्रसाद प्रजापति को हरा दिया था। नर्मदा प्रसाद प्रजापति को 54,588 वोट मिले थे।

2008 में कांग्रेस उम्मीदवार नर्मदा प्रसाद प्रजापति को 53 हजार 664 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के शेखर चौधरी को 31,344 वोट मिले थे।


प्रमुख मुद्दे
क्या कहते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

क्या कहते हैं भाजपा प्रत्याशी

Updated on:
03 Dec 2023 06:13 pm
Published on:
03 Nov 2023 09:33 am
Also Read
View All

अगली खबर