6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सराफा व्यावसायियों ने की एक्साइज ड्यूटी की खिलाफत 

विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

less than 1 minute read
Google source verification

image

sudarshan@123 kumar

Mar 05, 2016


नरसिंहपुर। केन्द्र सरकार द्वारा सराफा व्यवसायियों पर एक प्रतिशत केंद्रीय उत्पाद शुल्क लगाने के लिए बजट में जो प्रस्ताव किया गया है वह सराफा व्यवसायियों के लिए प्रतिकूल साबित होगा। यह बात राष्ट्रप्रति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए स्वर्ण व्यवसायियों ने कही।

ज्ञापन में बताया कि इससे स्वर्ण कारीगरों एवं व्यवसायियों पर निरीक्षक राज की वापसी हो जाएगी, इससे व्यवसाय करना मुश्किल हो जाएगा। व्यवसायियों ने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क हटाने की मांग की, ताकि व्यवसायी संरक्षित हो सके और बिना भय के कारोबार कर सकें।

ये भी पढ़ें

image