30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज धूमधाम मनाई जाएगी नरसिंह जयंती

इस जिले के अधिष्ठाता भगवान नरसिंह की जयंती आज धूमधाम से मनाई जाएगी। गौरतलब है कि यह शहर भगवान नरसिंह के नाम पर बसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Ajay Khare

•

Updated: 27 Apr 2018, 8:30 PM IST

 इस जिले के अधिष्ठाता भगवान नरसिंह की जयंती आज धूमधाम से मनाई जाएगी। गौरतलब है कि यह शहर भगवान नरसिंह के नाम पर बसा है।

narsingh

नरसिंहपुर । इस जिले के अधिष्ठाता भगवान नरसिंह की जयंती आज धूमधाम से मनाई जाएगी। गौरतलब है कि यह शहर भगवान नरसिंह के नाम पर बसा है। हर वर्ग के सहयोग से वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर नरसिंह महोत्सव के तहत अलसुृबह से देर रात्रि तक विविध कार्यक्रम होगें। प्रभात फेरी, अभिषेक, वाहन रैली एवं महाआरती के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की गयीं हैं। वहीं नरसिह मंदिर व परिसर में विशेष रूप से साज सज्जा की गयी है । जाट युवा मोर्चा ने बताया कि क्षेत्रवासियों और विभिन्न संगठनों के सहयोग से सुबह 7 बजे भगवान नरसिंह का अभिषेक, दोपहर में भजन कीर्तन एवं शाम 4 बजे से नरसिंह मंदिर से बाहरी रोड से होते हुये मुशरान पार्क एवं कंदेली मुख्य मार्ग से नरसिंह मंदिर तक वाहन रैली शोभायात्रा निकाली जायेगी। शाम 7 बजे महाआरती एवं नरसिंह स्तंभ के दर्शन होगें व प्रसादी वितरण किया जाएगा । इसके पूर्व अलसुबह 5.30 बजे से विश्ेाष रामधुन निकलेगी।

आयोजन समिति जाट युवा मोर्चा के अलावा नरसिंह प्रभात फेरी, श्रीमनोकामनेश्वर मंदिर समिति, संकीर्तन समाज, तलापार काली मंडल, वानर सेना,मित्र गणेश मंडल, मां भारती मानव सेवा संस्था, साहित्य सेवा समिति, नरसिंह सेवा समिति,महिला जाट मोर्चा के अलावा अन्य संगठनों ने बताया कि नरसिंह महोत्सव के कार्यक्रमों में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे, जाट युवा मोर्चा ने सभी से सहभागिता की अपील की है।
बैठक में तय की शपथ विधि समारोह की रूपरेखा
नरसिहपुर । बीटीआई माध्यमिक शाला नरसिंहपुर में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें 30 अप्रैल की दोपहर १ बजे से शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में आयोजित होने वाले शपथ विधि समारोह और शिक्षा में शाश्वत जीवन मूल्य एवं संस्कार मूलक शिक्षा ् पर व्याख्यानमाला के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। आयोजन के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गर्इं। बैठक में तय किया गया कि जिला स्तर पर विगत वर्षों से चली आ रही शिक्षक और अध्यापकों की लंबित समस्यायों से भी जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा और जिला प्रशासन को इन मुद्दों को शीघ्र सुलझाने के लिए रचनात्मक दबाब बनाने की रणनीति मंच से तय की जाएगी।बैठक में शिक्षक संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में जिलाध्यक्ष अंचल शर्मा,जिला सचिव सत्यप्रकाश त्यागी,सुरेंद्र सिंह, अमरीश शमा, स्वतंत्र खरे,वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. सीएल कोष्टी,एपी श्रीवास्तव,प्रभाकर राजपूत,एबीएस झारिया,अविनाश शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आंंनद नेमा, बालकिशन नेेमा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
----------------------------------