6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटबंदी के अलावा  उपज के कम दाम की मार भी झेल रहा किसान

बाजार में दाल, तेल बेसन के दाम आसमान पर 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sanjay tiwari

•

Updated: 13 Jan 2017, 8:07 AM IST

Low grain price in mandi

Notbandi yield lower prices than farmers facing a beating

गाडरवारा। एक ओर नोटबंदी के बाद किसानों को खेती किसानी के लिए रूपए पैसे की किल्लत झेलनी पड़ रही है। बैंक में रुपयों की निकासी की लिमिट के चलते किसान सप्ताह में सीमित राशि ही निकाल पा रहे हैं। जिससे उन्हें खेती किसानी के कामों में परेशानी बताई जा रही है। दूसरी ओर मंडियों में भी किसानों को उपज का विक्रय करने के बाद आरटीजीएस या चेक के माध्यम से लगभग एक सप्ताह में भुगतान मिल रहा है। साथ ही नोटबंदी के बाद सभी प्रकार के अनाजों के भाव तुलनात्मक रुप से कम हुए हैं। जबकि इन्ही अनाजों से बनी दालें, तेल, आटा, बेसन आदि के दाम आज भी आसमान पर हैं।

गौरतलब हो कि जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा जिले की प्रमुख मंडियों में शुमार है। यहां तहसील के गांव गांव से किसान अपनी उपज का विक्रय करने आते हैं। साथ ही तहसील से सटे दूसरे जिले के गांवों के किसान भी गाडरवारा मंडी में आना ही सुगम समझते हैं। लेकिन सभी मंडियों की भांति गाडरवारा मंडी में भी किसानों के मुताबिक उपज के कम दाम रहने से उन्हें नुकसान उठाकर मजबूरी में अनाज बेचना पड़ रहा है। बुधवार को मंडी में कृषक प्रशांत कौरव कामती, मनोरंजन, निरंजन कौरव झांझनखेड़ा,मूरत सिंह राठौर कोठिया आदि ने बताया कि मंडी में अनाज की तुलना में फुटकर बाजार में आनाज से बनी चीजें महंगी खरीदनी पड़ रही हैं। ऐसे ही कृषक चंद्रकात पटैल ने बताया कि वे मंडी में अच्छी क्वालिटी का खाने वाला गुड़ लाए थे। लेकिन उन्हे गुड़ के दाम 2650 रुपए क्विंटल मिले, जबकि उक्त गुड़ कम से कम 2800 रुपए बिकना था।

यह रहे मंडी रेट
मंगलवार के मंडी रेट के अनुसार कृषि उपज मंडी में चना 5000 से 6400 रुपए क्विंटल, मसूर 3806 से 4100 रुपए, राहर 3250 से 4200, सोयाबीन 2692, मूंग 3201 से 4165, उड़द 4201 से 4795, गेहूं 1733 से 1790 रुपए प्रति क्विंटल बिका। ऐसे ही धान (क्रांति) 1300 से 1546, धान (1509) 2000 से 2001, धान (1121) 2222 से 2649, धान (पी-वन) 2389 से 2531 एवं धान(1010) के रेट 1000 से 1301 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

यह हैं दाल, बेसन, तेल के भाव
बाजार के फुटकर दुकानदारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनाज की तुलना में दालों, बेसन, तेल आदि के रेट काफी अधिक हैं। बाजार के प्रति किलो फुटकर रेट के अनुसार इन दिनों चना दाल 110 से 120, राहर दाल 90 से 100, मूंगदाल धुली 70 से 80, मंूग दाल छिलका 65 से 75, उड़द दाल धुली 90 से 100, उड़द दाल छिलका 80 से 90, मसूर दाल 80 से 90 रुपए प्रति किलो बताई गई। वहीं बेसन 130 से 140 रुपए, सोयाबीन का तेल 80 से 95 रुपए प्रति किलो बताया गया। वहीं आटे के रेट 25 से 35 रुपए बताए। बहरहाल अनेक प्रकार की विसंगतियों के बावजूद भी मंडी में अनाज की आवक हो रही है साथ ही खेती किसानी के काम भी जोरों से गांव गांव में जारी हैं।