
nutrition
नरसिंहपुर. जिले में 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत महिला एवं बाल विकास के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम किये जाएंगे। यह जानकारी महिला बाल विकास अधिकारी आरसी त्रिपाठी द्वारा जिला स्तरीय अभिसरण बैठक में दी गई। बैठक में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि सभी गतिविधियां तभी सार्थक होगी जब यह लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करें। उचित खानपान, पोषण एवं बैलेंसड डाइट हमारी जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिये। साप्ताहिक हाट बाजारों में पोषण संबंधी साहित्य सामग्री, पैम्पलेट, फ्लैक्स, बैनर इसमें सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। लोगों को यह बताना आवश्यक है कि उन्हें आपके खानपान में क्या शामिल करना है, क्या खाना है, कब खाना है, कितनी बार खाना है। यह छोटे-छोटे बिंदुओं की जानकारी लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। ग्राम चौपालों को इन पोषण मेलों से संबद्ध किया जाएगा। जिले से उत्पादित मौसमी फल, सब्जियों की भी विस्तृत जानकारी लोगों तक प्रसारित की जाएं। सभी विभाग इसमें अपनी सहभागिता करें। निजी प्रतिष्ठानों, होटलों में रसाईयों को आमंत्रित कर उन्हें भी वर्कशॉप के माध्यम से जानकारी प्रदान की जाए। आंगनबाड़ी, स्कूल मध्यान्ह भोजन में पोषण युक्त भोजन की सुनिश्चितता, स्कूलों में किचन गार्डन की पहल सकारात्मक प्रभाव ला सकती है, जो मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी ला सकती है।
पोषण परिणामों में सुधार लाना उद्देश्य
पोषण पखवाड़ा के आयोजन हेतु पोषण अभियान में अधिकतम पुरूषों की सहभागिता सुनिश्चित कर पोषण परिणामों में अधिकतम सुधार लाना है। पोषण के परिप्रेक्ष्य जीवन के प्रथम 100 दिवस के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण आवश्यकता पर जागरूकता, गर्भावस्था देखभाल एवं जन्म के प्रथम दो वर्ष के दौरान सतत स्तन पान तथा सही समय पर ऊपरी आहार एवं उसकी निरंतरता, एनीमिया या शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए एनीमिया मुक्त भारत के निर्माण हेतु आयरन सेवन एवं खाद्य विविधता की जानकारी, पांच वर्ष तक के बच्चों की शारीरिक वृद्धि निगरानी, किशोरी बालिकाओं के शिक्षा, पोषण शिक्षा का अधिकार, सही उम्र में विवाह, सफाई एवं स्वच्छता तथा पोषण जागरूकता लाने के संबंध में कार्य किया जाएगा।
Published on:
07 Mar 2020 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
