6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल पुलिस ने पकड़े ट्रेनों में चोरी के आरोपी

कुल  89,950 रूपये का मशरूका बरामद 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sanjay tiwari

•

Updated: 17 Jan 2017, 8:08 AM IST

GRP News

Police arrested accused of stealing railroad trains

गाडरवारा। स्थानीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में चोरी के विभिन्न मामलों के आरोपपियों को पकडऩे में सफलता पाई है। जीआरपी थाने की जानकारी अनुसार गत 3.5.16 को फरियादी दीपक पिता भोजराज पटले (28), निवासी रघुवंशी कॉलोनी, थाना बाणगंगा इंदौर अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 11472 ओवरनाइट एक्सप्रेस कोच नंबर एस 7 बर्थ नंबर 13,14 पर जबलपुर से इंदौर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा में अज्ञात बदमाशों द्वारा जबलपुर से नरसिंहपुर के बीच एक लेडीज पर्स जिसके अंदर चांदी के जेवरात, मोबाइल कीमती 23 हजार रुपए का मशरूका चोरी कर लिया था।

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 76/16 धारा 379 भादवि का मामला कायम कर प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर शातिर बदमाश नितिन कुमार पिता कालूप्रसाद जाटव (22), निवासी वल्दीकोरी की दफाई, धमापुर जबलपुर को गत 15 जनवरी 2017 को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका मोबाइल एवं चांदी के पायल एवं कड़े कुल कीमती 16800 रुपए का बरामद किया गया। कंट्रोल रूम जबलपुर को सूचना दी गई, उक्त आरोपी थाना जीआरपी जबलपुर में वर्ष 2016 में चोरी के चार अपराधों में भी गिरफ्तार हुआ है।

थाने के अन्य अपराधों में भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जीआरपी थाने से आगे मिली जानकारी के अनुसार अमितेंद्र पिता अनरुद्ध (47), निवासी बेलापुरकर वार्ड कंदेली थाना कोतवाली जिला नरसिहपुर, 30.7.2016 को ट्रेन नंबर 51674अप सतना इटारसी शटल में नरसिहपुर से इटारसी के लिए यात्रा कर रहा था। तभी रेलवे स्टेशन गुर्रा में अज्ञात बदमाशों ने एक काला बैग जिसमें अंदर घड़ी मोबाइल चार्जर कुल 40,300 का मशरूका चोरी कर लिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर प्रकरण की विवेचना में 11.10.16 को आरोपी अभिषेक पिता पुरुषोत्तम चौरसिया निवासी करकबेल थाना ठेमी के कब्जे से एक मोबाइल कीमती नौ हजार रुपए का बरामद किया।

आरोपी अभिषेक के बताए अनुसार मुखबिर की सूचना पर 15.1.2017 को आरोपी जाहिरा निगरानी बदमाश लखन कोरी पिता रेवाशंकर कोरी (26), निवासी बनवारी थाना साईंखेड़ा जिला नरसिंहपुर एवं शातिर बदमाश बंटी उर्फ बालकिशन पिता तुलसीराम (21), निवासी कामती थाना बनखेड़ी जिला होशंगाबाद को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका एवं मोबाइल, चार्जर कुल14,150 रुपए का बरामद किया गया। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई। जिनके कब्जे से 11 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल कुल 50,000 का मशरूका बरामद किया गया। जिस पर अपराध क्रमांक 1/17 धारा 41(1)(4) जाफौ, 379 भादवि कायम कर साइबर सेल के माध्यम से फरियादियों की तलाश कर मामले का निकाल किया।

इस प्रकार रेल पुलिस थाना गाडरवारा द्वारा कुल कीमती 89,950 रूपये का मशरूका बरामद करने में रेल पुलिस अधीक्षक सविता सुहाने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक रेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी वीके शुक्ला, सउनि आरडी गौतम, सउनि आरजी ठक्कर, प्रधान आरक्षक विपिन सिंह, आरक्षक योगेश पचोरी, बृजेश, वेदमुनि, बृजभूषण, लक्ष्मण द्वारा लगन मेहनत से विशेष योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है