
लूट के मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस के साथ।
Police have arrested three accused नरसिंहपुर. चीचली थाना क्षेत्र में आने वाले गांगई नदी पुल के पास राजस्थान निवासी बिल्लू शेख के साथ मारपीट कर बाइक एवं नकदी रकम लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि बीती रात हुई घटना की शिकायत पीडि़त ने बुधवार को दर्ज कराई थी। लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन व एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी गाडरवारा ललित डांगुर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जिसने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जमील शेख पिता शेख अमीर 36 वर्ष, रियाज बेग पिता मुन्ना बेग 45 वर्ष निवासी ग्राम गांगई थाना चीचली एवं रहीश पिता जुम्मन खान 43 वर्ष निवासी पड़ाव मोहल्ला हर्रई, जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक बाइक समेत नकद 1100 रुपए तथा घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक बरामद की। कार्रवाई में थाना प्रभारी चीचली, एसआइ अमित गोंटिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद डेहरिया, अमित, आरक्षक राकेश झा, आनंद कोरी, सोनम गुप्ता, सुनील त्यागी, नमन शर्मा एवं महिला आरक्षक साधना साहू एवं वंदेश्वरी साहू की सराहनीय भूमिका रही।
खेत से गेहूं की फसल से भरी ट्रॉली चोरी करने वाला गिरफ्तार
चीचली थाना क्षेत्र के ग्राम थलवाड़ा निवासी किसान सौरभ कौरव के खेत से गेहूं की फसल भरी एक ट्रॉली जारी होने के मामले में पुलिस ने चोर को पकड़ा है। जिससे ट्रॉली समेत एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि किसान ने 31 मार्च को मामले में शिकायत की थी। जिसके बाद जांच करते हुए रंजीत पिता सरमन 33 वर्ष निवासी महंगवाछोटा कन्हरगांव थाना गाडरवारा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई गेहूं की फसल से भरी ट्रॉली एवं एक ट्रैक्टर जप्त किया है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई हो रही है।
Updated on:
02 Apr 2026 01:12 pm
Published on:
02 Apr 2026 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
