Pushpa 2 Screening: सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) का बुधवार को हैदराबाद में प्रीमियर हुआ, जिसमें भगदड़ मच गई। संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये अफरा-तफरा तब मची, जब स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर को देखने के लिए भीड़ उमड़ी।