
बीजेपी नेता दयानंद रेड्डी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती (AI जनरेटेड इमेज)
Ex MLC Dayanand Reddy Kidnapping Case: कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी दयानंद रेड्डी के कथित अपहरण की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात बेंगलुरु के बाहरी इलाके में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने बेहद फिल्मी अंदाज में उनकी गाड़ी को रोका और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
शिकायत के अनुसार, बदमाश पहले एक गिफ्ट देने के बहाने उनकी कार के पास पहुंचे और फिर बंदूक दिखाकर उनकी कर में बैठ गए। फिर उन्हें धमकाने लगे। इसके बाद रेड्डी को कथित तौर पर एक दूसरी जगह ले जाया गया, जहां उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। फिर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
बीजेपी नेता दयानंद रेड्डी ने पुलिस को बताया कि वह ‘गोल्ड कॉइन क्लब’ घूमने के बाद अपने ड्राइवर के साथ घर लौट रहे थे, जब उनकी गाड़ी को हुस्कुर के पास रात करीब 12.15 बजे रोका गया। उनके गर्दन पर बंदूक रखी गई थी और उन्हें धमकाया जा रहा था। पहले उनसे 3 करोड़ रुपये मांगे गए, लेकिन बाद में 2 करोड़ रुपये पर बात बनी। रेड्डी ने तुरंत पैसे देने में असमर्थता जताई। क्योंकि रात में बैंक बंद थे। उन्होंने पैसे निकालने के लिए सुबह तक का समय मांगा। इसके बाद बदमाश ‘पैसे का जल्द इंतजाम करो’ यह कहकर उन्हें छोड़कर चले गए।
पुलिस अधीक्षक एम. वी. चंद्रकांत ने बताया कि दयानंद रेड्डी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जांच के दौरान पुलिस कथित अपहरण से जुड़े रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई अहम सुरागों पर काम कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, अब तक कुछ संदिग्धों की पहचान हो चुकी है। इनमें से दो आरोपी शहर में छिपे होने की आशंका है, जबकि दो अन्य केरल भाग गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम केरल भेजी गई है। शुरुआती जांच में प्रवीण नाम के एक ओला कैब ड्राइवर का नाम सामने आया है। पुलिस को शक है कि वही इस कथित फिरौती की साजिश का मुख्य आरोपी है।
Published on:
03 Jun 2026 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
