8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMC के दफ्तर पर मकान मालिक ने लगा दिया ताला, कहा- चार महीने से नहीं मिला किराया

TMC Malda Office: मालदा में TMC के जिला कार्यालय को मकान मालिक ने चार महीने का किराया और बिजली बिल बकाया होने पर ताला लगाकर बंद कर दिया। पार्टी ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है।
2 min read
Google source verification
TMC Office Locked

TMC ऑफिस पर लगा ताला (AI Image)

TMC Office Locked: पश्चिम बंगाल के मालदा शहर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को उस समय मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब उनके जिला कार्यालय पर मकान मालकिन ने ताला लगा दिया। यह कार्यालय स्टेशन रोड पर है। मकान मालकिन ने बकाया किराया और बिजली बिल न मिलने की वजह से यह कदम उठाया। उन्होंने कार्यालय के बाहर लगे पार्टी के बैनर, पोस्टर और झंडे भी हटवा दिए।

चार महीने से बकाया है किराया

मकान मालकिन निर्मला घोष का कहना है कि पिछले चार महीनों से उन्हें किराया नहीं मिला है। उनके मुताबिक करीब 1.40 लाख रुपये किराया और लगभग 20 हजार रुपये बिजली बिल बाकी है। उन्होंने बताया कि कई बार पार्टी नेताओं और जिला अध्यक्ष से पैसे देने को कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार मजबूर होकर उन्हें कार्यालय बंद करना पड़ा।

2022 में किराए पर लिया मकान

जानकारी के अनुसार, साल 2022 में अब्दुर रहीम बॉक्सी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद इस भवन को किराये पर लिया गया था। तब से यही जिला TMC का मुख्य कार्यालय था और यहीं से पार्टी की बैठकों और अन्य राजनीतिक गतिविधियों का संचालन होता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से कार्यालय में गतिविधियां काफी कम हो गई थीं और वह लगभग बंद जैसा ही पड़ा था।

पार्टी में देखी जा रही नाराजगी

इस घटना के बाद पार्टी के अंदर भी नाराजगी देखी जा रही है। कई नेताओं का मानना है कि इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव में हार-जीत अलग बात है, लेकिन संगठन के कार्यालय का संचालन और किराया जैसी जिम्मेदारियां समय पर पूरी होनी चाहिए।

पार्टी ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन

जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बॉक्सी ने बताया कि कार्यालय के अंदर एसी, टीवी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मकान मालकिन से बात हो चुकी है और इस महीने के अंदर सारा बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि भुगतान के बाद कार्यालय इसी जगह से चलेगा या किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग