
Heavy rain in Mizoram
Stone Quarry Collapses In Mizoram: मिजोरम के आइजोल जिले में आज भारी बारिश के बीच एक पत्थर की खदान ढह जाने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, "इलाके में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण रेस्क्यू अभियान में बाधा आ रही है।"
Mizoram Flood: इस हादसे के बाद इलाके के सभी स्कूल बंद कर दिए गए। सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन से कई राजमार्ग और प्रमुख सड़कें बंद कर दी गइ हैं। अधिकारियों ने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। भूस्खलन से कई राजमार्ग और प्रमुख सड़कें भी बाधित हो गई हैं।
बांग्लादेश सीमा के पास मिजोरम के लुंगलेई जिले में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण त्लाबुंग शहर के 122 परिवारों और त्लाबुंग सब डिवीजन के 492 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पिछले 12 घंटों में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।
भीषण चक्रवाती तूफान रेमल (Severe cyclonic storm Remal) रविवार रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के बीच टकराया था। चक्रवात रेमल ने नाजुक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। चक्रवात आने से पहले पश्चिम बंगाल में संवेदनशील इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को निकाला गया था। मौसम कार्यालय ने अगले कुछ दिनों में असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
Updated on:
28 May 2024 12:44 pm
Published on:
28 May 2024 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
