5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय कर्मचारियों के 10 लाख पद पड़े हैं खाली, सरकार ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े

राज्यसभा में शिवसेना सांसद संजय राउत ने पूछा था कि सरकार ने तो हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, फिर ये लाखों खाली पद क्या इस वादे की पोल नहीं खोलते?

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

Jul 31, 2025

Parliament Monsoon Session 2025

संसद में मानसून सत्र 2025 चल रहा है। (ANI)

क्या आपने कभी सोचा है कि जब देश में करोड़ों युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, तब केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में लाखों पद खाली कैसे पड़े हैं? संसद में सरकार ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। 40 लाख से ज्यादा पद मंजूर हैं, लेकिन 9.79 लाख पद अब भी खाली पड़े हैं। यह सवाल राज्यसभा में शिवसेना सांसद संजय राउत ने उठाया था। उन्होंने पूछा था कि सरकार ने तो हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, फिर ये लाखों खाली पद क्या इस वादे की पोल नहीं खोलते?

क्या कहा सरकार ने?

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मार्च 2021 तक केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में कुल 40,35,203 पद स्वीकृत थे, जिनमें से लगभग 9.79 लाख पद खाली हैं। ये आंकड़े 78 मंत्रालयों और विभागों से जुड़े हैं।

कौन-कौन से मंत्रालय प्रभावित?

रेलवे, रक्षा, गृह मंत्रालय, डाक विभाग जैसे बड़े और जरूरी मंत्रालयों में भी हजारों पद खाली पड़े हैं। ये वही विभाग हैं जिन पर देश की सुरक्षा, संचार व्यवस्था और आंतरिक प्रशासन टिका हुआ है।

सरकार का बचाव

सरकार का कहना है कि पद खाली रहना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और जरूरत के मुताबिक भरे जाते हैं। मिशन रिक्रूटमेंट नाम से 2022 से एक विशेष अभियान चल रहा है, जिसके तहत देशभर के 45-50 शहरों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। मंत्रालयों को पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जरूरतों के मुताबिक खाली पदों की सूचना भर्ती एजेंसियों को समय भेजते रहें। इसके अलावा पदोन्नति के लिए मॉडल कैलेंडर तय किया गया है ताकि समय पर बैठकों के जरिए प्रमोशन हो सके। 13A वेतन स्तर तक के पदों के लिए विभाग खुद ही डेप्युटेशन नियुक्ति कर सकते हैं।