
प्रधानमंत्री मोदी अगले साल केंद्र में अपनी सरकार के 10 साल पूरा लेंगे। इस दौरान उन्होंने देश के आम लोगों के लिए कई योजनाएं लेकर आए। इन योजनाओं से एक तरफ जहां केंद्र सरकार की लोकप्रियका बढ़ी। वहीं, दूसरी तरफ आम से लेकर खास सभी लोगों को बहुत फायदा हुआ। आइए जानते है वो कौन सी 10 योजनाएं हैं, जिनके दम पर केंद्र सरकार आम लोगों के जिंदगी बदलने का दावा करती है।
1. PM किसान सम्मान निधि योजना
केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने PM किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इसके तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दे रही है, जो हर चार महीने में 2-2 हजार रुपए की किस्त के रूप में मिलता है। सरकार के इस प्रयास के किसानों को राहत मिली हैं।
2. आयुष्मान भारत योजना
भारत के आम लोगों को महंगे इलाज से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने 2018 में इस स्कीम की शुरूआत की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके तहत सरकार 5 लाख रुपए का बीमा कवर देती है।
3. उज्ज्वला योजना
केंद्र सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक उज्ज्वला योजना 2016 से लागू हुई थी। इस योजना में गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। इस योजना के तहत अब तक 9.60 करोड़ कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। अगले 3 साल में 75 लाख नए गैस कनेक्शन और दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
4. प्रधानमंत्री जन-धन योजना
देश के गरीब लोगों को बैंकिग सेक्टर से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने 2014 में प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरूआत की। इसके तहत देश के हर परिवार को बैंकिंग सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। इस योजना में परिवार के दो सदस्य जीरो बैलेंस खाता खोल सकते है। बता दें कि इस योजना की तारीफ UN भी कर चुका है। इसके साथ ही भारत के डिजीटलाईजेशन में इस स्कीम ने अहम भूमिका निभाई थी।
5. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
2020 में जब कोरना के चलतो लोगों को मजबूरी में घर पर रहना पड़ा उस समय सरकार ने गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति, प्रति महीने मुफ्त देने का फैसला किया। इससे देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ मिला। बता दें कि सरकार की इस योजना ने देश को भुखमरी से बचा लिया।
6. प्रधानमंत्री आवास योजना
2015 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य शहरी गरीबों को 2 करोड़ घर देना है। सरकार घर बनाने में आर्थिक मदद करती है। योजना के तहत होम लोन के ब्याज में सब्सिडी दी जाती है।
7. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 12 रुपए सालाना प्रीमियम देकर आप 2 लाख तक का कवर पा सकते हैं। वहीं, जीवन ज्योति बीमा योजना में सालाना 436 रुपए देकर 2 लाख का बीमा पा सकते हैं।
8. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना
इस योजना के तहत गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु या सूक्ष्म उद्यम से जुड़े लोगों को 3 कैटेगरी में 10 लाख तक का लोन दिया जाता है। साथ ही बिजनेस बढ़ाने के लिए भी लोन की सुविधा दी जाती है।
9. सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना 2015 में शुरू हुई। इसमें 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर खुलता है। सुकन्या समृद्धि योजना 21 साल में मैच्योर होती है।v
10. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
इसमें 40 साल तक की आयु वाले कामगारों को 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपए मासिक पेंशन दी जाती है। कम से कम 20 और अधिकतम 42 साल तक 55 रुपए से 200 रुपए तक मासिक अंशदान देना होता है।
Published on:
18 Sep 2023, 3:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.