
दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ चुका है। भले ही अभी चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव का ऐलान नहीं किया है। लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चल रही दो दिवसीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के आखिरी दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने वहां के लोगों से आने वाले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के लिए अपनी पार्टी की तरफ से शपथ पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने एक तरह से कर्नाटक के घोषणा पत्र को ही दोहराया है।
सोनिया गांधी ने 6 बड़े गारंटियों का ऐलान किया
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों 6 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया। यहां पर मुफ्त बिजली से लेकर किसानों को वित्तीय सहायता देने तक, कई बड़े वादे किए गए हैं। सोनिया गांधी ने बताया कि राज्य में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और आरटीसी बस में मुफ्त सफर की बात भी कही गई है।
कल से शुरू हो रहा संसद का विशेष सत्र
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस बैठक का एजेंडा क्या होगा? ये अभी बताना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन जानकार मानते है कि इस विशेष सत्र के दौरान सरकार कई अहम बिल ला सकती है। वहीं, विपक्ष भी विशेष सत्र के दौरान सत्र को घेरने की पूरी कोशिश करेगा।
ये भी पढ़ें: सेना के जवान का दिनदहाड़े अपहरण कर की हत्या, छुट्टी मनाने के लिए घर आया था सिपाही
Published on:
17 Sep 2023, 10:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.