
12th Defense Expo: India's largest defense exhibition to be shown in Gandhinagar, Gujarat from October 18 to 22
गुजरात के गांधीनगर में भारत की सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 'मेक इन इंडिया', 'आत्मानिर्भर भारत' सहित अन्य योजनाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे सैन्य हार्डवेयरों के बारे में भी बताया जाएगा। इस एक्सपो में थल सेना, नौसेना और मातृभूमि सुरक्षा प्रणाली से जुड़ी प्रदर्शनी दिखाई जाएगी, जो वैश्विक हथियार मार्केट के लिए एक मंच भी होगा। यह भारत के डिफेंस मार्केट के आकार को प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है, जिसमें भारत में उभरते रक्षा उद्योग के बारे में भी दिखाया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह डिफेंस एक्सपो 1 लाख से अधिक वर्ग मीटर के क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसमें भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ ही स्टार्ट-अप्स/MSME को भी मौका दिया जाएगा। सरकार के द्वारा बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं और 2025 तक 5 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं, जिसमें यह डिफेंस एक्सपो काफी मददगार साबित हो सकता है।
रुस-यूक्रेन युद्ध के रद्द करना पड़ा था आयोजन
इससे पहले यह डिफेंस एक्सपो 10 से 14 मार्च के बीच आयोजित होने वाला था। इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश की 1 हजार से अधिक कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन रुस-यूक्रेन युद्ध के चलते कई बड़ी विदेशी कंपनियों ने लॉजिस्टिक से जुड़ी दिक्कतों के बारे में बताया था। इसी कारण से रक्षा मंत्रालय ने मार्च में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो को स्थगित कर दिया था, जिसके बाद अब इसका आयोजन 18 से 22 अक्टूबर तक होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अब प्राइवेट कंपनी भी बना सकेंगी सेना के लिए हेलीकॉप्टर, 25 फीसदी निर्यात की भी इजाज़त
5 दिवसीय कार्यक्रम में तीन व्यावसायिक व दो सार्वजनिक दिन
रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह 5 दिवसीय कार्यक्रम के पहले तीन दिन व्यावसायिक दिन होंगे और उसके बाद आगे के दो दिन सार्वजनिक दिन होंगे, जिसमें सभी लोगों के आने की अनुमति होगी। यह एक्सपो हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र के एक लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें तीन अलग-अलग स्थल होंगे।
भारत का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल के कुछ सालों में भारतीय कंपनियों को डिफेंस से जुड़े कई ऑर्डर मिले हैं। ऐसे में भारत एक उभरता हुआ रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ है। वहीं अब गुजरात के गांधीनगर में भारत के सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए रक्षा उद्योग से जुड़े लोगों के बीच काफी उत्सुकता है।
आजादी का अमृत महोसव
रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भारत 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है, जिसमें डिफेंस एक्सपो 2022 'पथ टू प्राइड' के साथ राष्ट्रवादी गौरव का आह्वान करता है। यह एक्सपो स्वदेशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
Published on:
09 Aug 2022 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
