6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

200 करोड़ की नकदी, गिनने वाली मशीन फेल, दो ट्रक बुलाने पड़े, कांग्रेस सांसद से सीधा कनेक्शन

आयकर विभाग की छापेमारी में झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर भारी मात्रा में कैश की बरामदगी हुई है। कैश इतना ज्यादा था कि गिनने वाली मशीन भी ख़राब हो गई।

2 min read
Google source verification
cash_dheeraj_sahu.jpg

आयकर विभाग की रेड झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर अभी भी जारी है। इस रेड में अब तक लगभग 200 करोड़ नकदी मिल चुकी है। आयकर विभाग की टीमें ये छापेमारी झारखंड और ओडिशा में कांग्रेस नेता से जुड़े ठिकानों और उनके करीबियों पर कर रही है। 6 दिसंबर बुधवार से शुरू हुई छापेमारी आज 8 दिसंबर को भी जारी है। भारी मात्रा में कैश देख इनकम टैक्स वाले हैरान रह गए। नोटों की गिनती के लिए बड़ी-बड़ी मशीने इस्तेमाल की जा रही हैं। गिनते-गिनते कुछ मशीनें को खराब भी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम फ़िलहाल बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुडे़ ठिकानों पर ये छापेमारी हो रही है। बता दें कि बौद्ध डिस्टिलरी कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के एक करीबी की कंपनी है। धीरज का परिवार भी शराब व्यवसाय से जुड़ा है। पड़ोसी राज्य ओडिशा में धीरज साहू की शराब बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं।

बुधवार को पहुंची थी आईटी की टीम

सांसद धीरज साहू का पैतृक आवास लोहरदगा में है और रांची के रेडियम रोड में भी उनका एक बंगला है। दोनों जगहों पर भारी सुरक्षा बलों के साथ आईटी की टीम बुधवार सुबह पहुंचीं। यहां से भी भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। इसके अलावा ओडिशा के सुंदरगढ़ में भी उनसे संबंधित ठिकानों पर सर्वे चल रहा है। यहां काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को बुधवार सुबह से हीअंदर नहीं जाने दिया गया है।

धीरज साहू के खिलाफ इनकम टैक्स की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 2019 में भी आयकर विभाग की टीम धीरज साहू के घर पहुंची थी। रांची से दिल्ली जाने के दौरान रांची एयरपोर्ट पर लगेज स्कैनिंग में झारखंड से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के पास से 38.5 लाख रुपए मिले थे।


नौ अलमारियों में भरे थे कैश

कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े 10 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। ये छापेमारी बंगाल, ओडिशा और झारखंड में की गई। आईटी की टीम ने इनके बोलांगीर स्थित कार्यालय से 30 किलोमीटर दूर सतपुड़ा ऑफिस में छापेमारी में 200 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। ये सारे कैश नोटों के बंडल में ऑफिस की नौ अलमारियों में भरे रखे थे। नोट 100, 200 और 500 की गड्डियों में रखे गए थे। इतनी बड़ी संख्या में कैश मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम को दो ट्रक बुलाना पड़ा, जिससे सारे कैश को बैंक ले जाया गया।