31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीरः बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू कश्मीर के बारामूला में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। हालांकि इस एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर के एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 25 May 2022, 12:45 PM IST

baramulla_encounter.jpg

एनकाउंटर के दौरान मोर्चा संभालते जवान

बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की घटनाएं ज्यादा ही बढ़ गई है। एक दिन पहले आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आज जम्मू कश्मीर के बारामूला सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के तीन आतंकियों को मार गिराया। इस अभियान में जम्मू कश्मीर के एक जवान भी शहीद हो गए। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने उक्त कार्रवाई की जानकारी दी है।

कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बारामूला के क्रेरीक इलाके के नजीभात क्रॉसिंग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए तीनों आतंकी पिछले तीन-चाह माह से इस इलाके में सक्रिय थे। जिसे भारतीय सेना ट्रैक कर रही थी। आज सुबह मिली पुष्ट जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी बीच अपने आप को सेना से घिरते देखकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया।

कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल अभी तक भारतीय जवानों ने 22 पाकिस्तानी आतंकियों को प्रभावहीन किया है। हालांकि मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। भारतीय जवान उनकी पहचान मुक्कमल करने की कोशिश में जुटे है।

यह भी पढ़ेंः आतंकियों के आगे डटी रही बच्ची, शहीद पिता को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

दूसरी ओर इसी माह आतंकियों के हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में आज भी कश्मीर में लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर कश्मीरी पंडितों ने राहुल भट्ट की हत्या के खिलाफ विरोध किया। बता दें कि राहुल भट्ट को ऑफिस में घुसकर आतंकियों ने गोली मारी थी। इस घटना के बाद से कश्मीरी पंडित लगातार घाटी में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।