
Free Electricity In Punjab: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब आम आदमी पार्टी सरकार ने लुभावना बजट पेश किया। पंजाब विधानसभा में पेश किए गए बजट में बिजली एक बड़ा विषय रही। पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है। इसके साथ किसानों को दी जाने वाल बिजली भी मुफ़्त की गई है। दोनों सुविधाओं के लिए 17 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश वित्तीय वर्ष 2024-25 बजट को जनहितैषी और विकास अनुकूल बताया है। हरभजन सिंह ने कहा कि मान सरकार ने मुफ़्त बिजली प्रदान करने की वचनबद्धता को मार्च 2022 में मौजूदा सरकार की तरफ से पद संभालने के तीन महीनों के अंदर ही इस गारंटी को पूरा किया गया है।
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि इस समय पंजाब में 90 प्रतिशत से अधिक घरेलू उपभोक्ता ज़ीरो बिजली बिलों की सुविधा ले रहे हैं। बजट में इस सुविधा को बरकरार रखने के लिए 7780 करोड़ रुपए रखे गए हैं। वहीं किसान भाइयों के खेती ट्यूबवैलों को मुफ़्त बिजली सुविधा के अंतर्गत सब्सिडी के लिए 9330 करोड़ रुपए रखे हैं।
Updated on:
05 Mar 2024 10:47 pm
Published on:
05 Mar 2024 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
