
Earthquake In Sikkim
Earthquake In Sikkim : तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में बाद अब भारत में भी धरती कांपी है। सिक्कम में सोमवार सुबह सुबह भूकंप के झटक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सिक्किम के युकसोम शहर में आज तड़के सुबह करीब 4.15 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह युकसोम से 70 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। तत्काल भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सिक्किम के युकसोम शहर में भूकंप के झटके आज सोमवार को सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को असम के नौगांव में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। कल दोपहर में 4:18 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश, भारत और भूटान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पश्चिमी एशियाई देशों तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचा रखी है। 6 फरवरी को आए भूकंप में अब तक दोनों देशों में 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घायलों का आंकड़ा 80 हजार पहुंच गया है। अब भी लोगों को मलबे से निकाले जाने का काम चल रहा है।
Published on:
13 Feb 2023 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
