
मालवाहक टेम्पो पलटने से एक महिला की मौत, 32 घायल
ये घटना पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले की है जहां करंट लगने से एक ही परवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। इनमें महिला, उसके पिता और दो बेटे शामिल हैं। गांव का का नाम रामदेवपुरा बताया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही शिव थाना पुलिस और पुलिस उपाधीक्षक रामसर मौके पर पहुंचे और आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको उनके परिजनों को सौंप दिया है।
ऐसे लगा करंट
पुलिस की माने तो यह वाकई दिल को दहला देने वाली घटना है। इस घटना को विस्तार से जानें तो, शुक्रवार को एक घर में लगी आटा चक्की में अचानक बिजली का तेज करंट दौड़ गया। उसी दौरान चक्की को बंद करने के लिए जैसे ही घर की महिला छैल कंवर ने उसे हाथ लगाया तो वह करंट की चपेट में आ गई। मां को करंट से तड़पता देखकर उसके बेटों ने उसे बचाने के लिए छू लिया, जिसकी वजह से इससे बिजली के करंट ने उनको भी अपनी चपेट में ले लिया।
उस समय छैल कंवर के पिता हठे सिंह भी उनके घर आए हुए थे। बेटी और दोहितों को करंट से तड़पता देखकर वे भी उनको बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उनकी कोशिश भी करंट के सामने कुछ नहीं कर पाई इस घटना के करीब 4 घन्टे के बाद, छैल कंवर के पति अर्जुन सिंह घर आए तो नजारा देखकर दिमाग हिल गया। अर्जुन सिंह अपने साले को इलाज के लिए जोधपुर एम्स गए हुए थे। मृतकों में शामिल हठे सिंह गडरा रोड थाना इलाके के सरगिला गांव के रहने वाले थे। चार घंटे तक चारों लोगों की बॉडी वहीं पर पड़ी रही लेकी किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
Updated on:
02 Sept 2023 09:34 pm
Published on:
02 Sept 2023 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
