26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के एक डिब्बे में मौजूद थी 56 लड़कियां, सबके हाथ में लगी थी एक जैसी मुहर, जानें पुलिस ने कैसे बचाया

मामले में अधिकारियों ने बताया कि दोनों लोग लड़कियों को बिहार ले जाने की कोई वजह नहीं बताए पाए साथ ही उनके पास कोई भी कागजात नहीं था। लड़कियों को न्यू जलपाईगुड़ी-पटना कैपिटल एक्सप्रेस से बिहार ले जा रहे थे। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 22 Jul 2025, 4:04 PM IST

TT ने 56 लड़कियों को बचाया (Photo-AI)

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपनी त्वरित कार्रवाई और सजगता से 56 लड़कियों को बचाया है। इन सभी लड़कियों की 18 से 31 साल के बीच उम्र बताई जा रही है। ये लड़कियां जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार जिलों की रहने वाली हैं। ये सभी न्यू जलपाईगुड़ी-पटना कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में सवार थीं और हैरानी की बात यह थी कि इनमें से किसी के पास भी वैध ट्रेन टिकट नहीं था। इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

किसी भी लड़की के पास नहीं था टिकट

बता दें कि मामला तब सामने आया जब आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन के एक कोच में बड़ी संख्या में युवतियों को एक साथ यात्रा करते देखा। उनकी सतर्कता तब और बढ़ गई जब टिकट चेक करने पर पता चला कि किसी भी युवती के पास टिकट नहीं था। इसके बजाय उनके हाथों पर कोच और सीट नंबर की मुहर लगी थी।

नौकरी का दिया था झांसा

पुलिस ने लड़कियों को ले जा रहे महिला व युवक से पूछताछ की। पुलिस ने उनसे पूछा कि जब लड़कियों को बेंगलुरु में नौकरी दिलाने का वादा किया था तो बिहार क्यों ले जाया जा रहा है। इस सवाल का दोनों जवाब नहीं दे पाए, साथ ही दोनों लोग अलग-अलग बातें भी बताने लग गए। 

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि दोनों लोग लड़कियों को बिहार ले जाने की कोई वजह नहीं बताए पाए साथ ही उनके पास कोई भी कागजात नहीं था। लड़कियों को न्यू जलपाईगुड़ी-पटना कैपिटल एक्सप्रेस से बिहार ले जा रहे थे। 

परिजनों को सौंपी लड़कियां

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मानव तस्करी के पहलू से जांच शुरू की। बचाई गई सभी 56 लड़कियों को सुरक्षित उनके परिवारों के पास भेज दिया गया है। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग