26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भाइयों ने एक लड़की से की शादी, देश में इस जगह निभाई जाती है ये परंपरा, जानें क्या बोली दुल्हन

Polyandry Wedding Tradition: प्रदीप नेगी जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं, जबकि कपिल नेगी विदेश में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी करते हैं। दोनों भाइयों ने इस परंपरा को अपनाने का फैसला संयुक्त परिवार की एकता और पुश्तैनी जमीन के बंटवारे से बचने के लिए लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिमला

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 19 Jul 2025, 9:25 PM IST

दो लड़कों ने एक ही लड़की से की शादी (Photo-X)

Polyandry Wedding Tradition: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव में हाल ही में एक ऐसी शादी हुई, जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, यहां पर दो सगे भाइयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने कुन्हट गांव की सुनीता चौहान के साथ एक साथ शादी की है। यह विवाह हाटी समुदाय की प्राचीन बहुपति परंपरा के तहत हुआ। बता दें कि हाटी समुदाय में इस प्रथा को "उजला पक्ष" कहा जाता है। यह परंपरा सदियों पुरानी है।

12, 13 और 14 जुलाई को तीन दिन तक चले इस विवाह समारोह में ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव का माहौल रहा। शादी में परिवार, रिश्तेदारों और गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदीप नेगी जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं, जबकि कपिल नेगी विदेश में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी करते हैं। दोनों भाइयों ने इस परंपरा को अपनाने का फैसला संयुक्त परिवार की एकता और पुश्तैनी जमीन के बंटवारे से बचने के लिए लिया।

वहीं दुल्हन सुनीता चौहान ने इस शादी को अपनी मर्जी से स्वीकार करने की बात कही। दुल्हन ने कहा कि यह मेरा स्वयं का निर्णय था। मुझ पर कोई दबाव नहीं था। मैं इस परंपरा को जानती थी और इसे खुशी से अपनाया। 

बता दें कि हाटी समुदाय में बहुपति प्रथा का इतिहास पुराना है, जिसे पांडवों और द्रौपदी की कथा से भी जोड़ा जाता है। यह परंपरा संयुक्त परिवार को बनाए रखने, संपत्ति के बंटवारे से बचने और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू हुई थी।

सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा-बहुत दिनों बाद हिमाचल की उजला प्रथा सामने आई है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- "ये भारत है... यहां परंपरा भी चौंकाती है!"