3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा के जाजपुर में दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, फूड पॉइजनिंग होने का अंदेशा

ओडिशा के जाजपुर में सड़क किनारे दही बड़ा खाने से 58 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जबकि एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बच्चों समेत कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 03, 2026

Odisha Food Poisoning

Odisha Food Poisoning(AI Image-ChatGpt)

Odisha Food Poisoning: ओडिशा के जाजपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे बेचे गए ‘दही बड़ा’ खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार पड़ गए। यह मामला दशरथपुर ब्लॉक के पटपुर गांव का है, जहां शुक्रवार सुबह एक आम दिन की तरह लोग नाश्ते में दही बड़ा खा रहे थे, लेकिन कुछ ही घंटों में हालात बदल गए। सुबह करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच गांव में आए एक फेरी वाले से कई लोगों ने दही बड़ा खरीदा और खाया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन थोड़ी देर बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई लोग एक साथ बीमार पड़ने लगे, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती


परिवार वालों ने बिना देर किए मरीजों को पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो 52 लोगों को एम्बुलेंस से जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर करना पड़ा। कुल मिलाकर 58 लोग इस घटना से प्रभावित हुए हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग दोनों शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों में 25 बच्चे और 27 वयस्क हैं, जबकि कुछ लोगों का इलाज गांव में ही चल रहा है। अच्छी बात यह है कि अब ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कुछ को हल्का बुखार और कमजोरी की शिकायत बनी हुई है।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग और जाजपुर के सांसद डॉ. रबिंद्र कुमार बेहरा खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की, उनका हाल जाना और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही, यह भी निर्देश दिए गए कि जांच में किसी तरह की लापरवाही न हो।

फूड पॉइजनिंग का हो सकता है मामला


डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का हो सकता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिन लोगों ने दही बड़ा खाया, उनमें ही ये लक्षण दिखाई दिए। कुछ लोगों ने बताया कि दोपहर तक उल्टी-दस्त शुरू हो गए थे और हालत बिगड़ती चली गई। एक मरीज ने बताया कि गांव में एक दही बड़ा बेचने वाला आया था, जिससे कई लोगों ने नाश्ता खरीदा। खाने के कुछ घंटों बाद ही चक्कर, उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। खाने के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा सकते हैं ताकि असली वजह का पता लगाया जा सके।