5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सभा में बड़ा खेल! BJP के निशाने पर उद्धव की शिवसेना और पवार की NCP, संजय जाधव की ‘चुप्पी’ से बढ़ी सियासी हलचल

AAP Rajya Sabha MPs Resign: जिन सात सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए उनमें से उच्च सदन में 6 पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्वाति मालिवाल दिल्ली से राज्य सभा सांसद हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 03, 2026

AAP के बाद शिवसेना (उद्धव) और NCP पर BJP की नजर (Photo-IANS)

Rajya Sabha News: आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्य सभा सांसदों के एक साथ पार्टी छोड़ने की घटना ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। पार्टी छोड़ने के साथ ही सातों सांसद ने बीजेपी में विलय कर लिया। इसको लेकर राज्य सभा सचिवालय ने भी अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ उच्च सदन में बीजेपी के 113 सदस्य हो गए। हालांकि इसी बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

BJP के निशाने पर अब ये दल

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी अब राज्य सभा में अन्य दलों को भी तोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी इसके संभावित लक्ष्य माने जा रहे हैं। हाल ही में शिवसेना के सांसद संजय जाधव का पार्टी बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहना भी कई तरह के संकेत दे रहा है।

पार्टी छोड़ने से पहले अमित शाह से मिले थे सांसद

रिपोर्ट के मुताबिक एक सांसद ने टीवी पर स्वीकार किया कि पार्टी बदलने से पहले वह और अन्य लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। सांसद के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अमित शाह ने ही इस पूरे प्लान की स्क्रिप्ट रची थी।

राघव चड्ढा को लेकर उठे कई सावल

इस बीच, राघव चड्ढा को लेकर भी कई सवाल उठे हैं। पार्टी छोड़ने के तीन दिनों के भीतर ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 20 लाख लोगों ने अनफॉलो कर दिया। सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ रखने वाले चड्ढा के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके समर्थकों का यह अचानक दूर होना उस समय के संकेतों को भी मजबूत करता है, जब मार्च 2024 में केजरीवाल की कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी के दौरान चड्ढा यूके चले गए थे। उस समय वे पार्टी के समर्थन में चल रहे प्रदर्शनों में भी शामिल नहीं हुए थे।

सात में से 6 पंजाब से सांसद

बता दें कि जिन सात सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए उनमें से उच्च सदन में 6 पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्वाति मालिवाल दिल्ली से राज्य सभा सांसद हैं। दरअसल, सांसदों का पार्टी छोड़कर जाना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव 2022 में राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने आप को जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब आम आदमी पार्टी की पंजाब में ही सरकार है। दिल्ली चुनाव हारने के बाद AAP ने अपना पूरा ध्यान पंजाब पर लगा दिया है। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग