5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Election 2026: बंगाल में इन सीटों पर होंगे दोबारा चुनाव, जानें इसके पीछे की वजह

BJP landslide victory Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई। खुद ममता बनर्जी भी अपनी सीट हार गईं।

2 min read
Google source verification
West Bengal Election Results 2026

सुवेंदु अधिकारी और हुमायूं कबीर ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है (Photo-IANS)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया है और सीएम बनर्जी खुद भी अपनी सीट नहीं बचा पाई है। बंगाल में बीजेपी ने 206 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को महज 80 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा सीपीआईएम को भी एक सीट पर जीत मिली है।

बंगाल में इन सीटों पर होंगे दोबारा चुनाव

बता दें कि सोमवार को पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 सीटों के परिणाम घोषित किए गए हैं। दरअसल, बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने दो सीटों (नंदीग्राम और भवानीपुर) से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं हुमायूं कबीर ने भी दो सीटों से विधानसभा सीटों (नोवदा और रेजीनगर) पर चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की। 

नियमों के अनुसार यदि कोई प्रत्याशी दो सीटों पर जीत दर्ज करता हैं तो उसे एक सीट छोड़नी होती है और उस सीट पर उपचुनाव होंगे। ऐसे में सुवेंदु अधिकारी यदि नंदीग्राम को रखते है तो भवानीपुर सीट पर चुनाव होंगे या फिर भवानीपुर को रखते है तो नंदीग्राम में उपचुनाव होंगे। 

ऐसे ही हुमायूं कबीर यदि नोवदा को रखते है तो रेजीनगर में उपचुनाव होंगे या फिर रेजीनगर को रखते है तो नोवदा में उपचुनाव होंगे। 

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ही नेता कौनसी सीट अपने पास रखेंगे। प्रत्याशी को एक निश्चित समय अवधि के दौरान यह स्पष्ट करना होता है कि वह कौनसी सीट का प्रतिनिधित्व करेगा और किस सीट को छोड़ेगा।

जैसे ही वह एक सीट को छोडेगा तो वह सीट खाली हो जाती है। इसके बाद चुनाव आयोग को उस सीट पर 6 महीने के अंदर उपचुनाव कराने होते हैं।

फाल्टा में 21 मई को होगा चुनाव

दरअसल, फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान फाल्टा में हुए मतदान के दौरान चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की घटनाओं के कारण यह फैसला लिया गया है। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग