3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती फ्लाइट से गेट खोलकर बाहर कूद गया यात्री, चेन्नई एयरपोर्ट का मामला, हिरासत में पैसेंजर

चेन्नई एयरपोर्ट पर एयर अरेबिया फ्लाइट में यात्री ने टैक्सी ट्रैक पर इमरजेंसी एग्जिट खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की। यात्री की तबीयत खराब बताई गई। घटना के बाद उसे हिरासत में लिया गया, जबकि सुरक्षा कारणों से रनवे एक घंटे तक बंद रहा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 03, 2026

Passenger Jumps Out of Moving Flight

Passenger Jumps Out of Moving Flight(AI Image-ChatGpt)

Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शारजाह से चेन्नई आ रही एयर अरेबिया की फ्लाइट लैंड कर चुकी थी और टैक्सी ट्रैक पर रनवे की ओर बढ़ रही थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन तभी अचानक एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट डोर खोल दिया और बाहर निकल गया। इस घटना ने वहां मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ और यात्रियों को हैरान कर दिया। आमतौर पर इमरजेंसी दरवाजे को उड़ान के दौरान या जमीन पर भी बिना अनुमति खोलना बेहद खतरनाक और सख्त नियमों के खिलाफ होता है। लेकिन इस यात्री ने अचानक ऐसा कदम उठाया, जिससे कुछ देर के लिए पूरी स्थिति असामान्य हो गई।

क्या था पूरा मामला?


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि संबंधित यात्री की तबीयत उड़ान के दौरान ठीक नहीं थी। उसे उल्टी जैसी परेशानी हो रही थी और उसने यात्रा के दौरान दो बार उल्टी भी की थी। माना जा रहा है कि इसी बेचैनी के कारण उसने घबराकर यह कदम उठा लिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और विमान को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

जानें डिटेल्स


जैसे ही यह मामला सामने आया, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। यात्री को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि उसने ऐसा क्यों किया। क्या यह सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का मामला था या इसके पीछे कोई और वजह भी है, इसकी जांच जारी है। इस घटना का असर एयरपोर्ट के संचालन पर भी पड़ा। सुरक्षा कारणों से चेन्नई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे करीब एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा। इस दौरान अन्य उड़ानों को वैकल्पिक रनवे से संचालित किया गया। हालांकि, कुछ देर बाद स्थिति सामान्य कर दी गई और फ्लाइट्स की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। फिलहाल सभी एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और आगे की कार्रवाई तय की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि विमान में सुरक्षा नियमों का पालन कितना जरूरी होता है। छोटी सी लापरवाही भी बड़े खतरे को जन्म दे सकती है।