
6600-feet Long Tricolour Yatra Taken Out in Jhajjar as Part of Azadi Ka Amrit Mahotsav
भारत को इस साल 15 अगस्त के दिन आजादी मिले 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसके उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत देशभर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। तमाम राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ ही विभिन्न विभाग भी तिरंगा यात्रा और हर-घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के झज्जर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले 6,600 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। शहरों व गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। भारत के हर राज्य, शहर और गांव अपने-अपने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। कहीं मैराथन व साइकिल रैली निकाली गई तो कहीं पैदल यात्रा में तिरंगों के साथ हुजूम उमड़ पड़ा। इन्हीं में से एक अनोखी यात्रा हरियाणा में निकाली गई। यहां झज्जर में 6,600 फीट लंबी तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया।
वहीं, हरियाणा के कई अन्य जिलों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। पानीपत में स्थानीय नागरिकों ने आजादी का 75वां साल पूरा होने पर 75 फुट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। दूसरी तरफ सिरसा के रानियां में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को हर व्यक्ति अपने घर और दुकान पर जरूर लगाएं। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने पर पीएम मोदी का आभार भी जताया।
यह भी पढ़ें: 7,500 स्टूडेंट्स ने मिलकर बनाया सबसे बड़ा ह्यूमन फ्लैग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
Published on:
14 Aug 2022 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
