11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग लड़की का गैंगरेप, पुरुलिया में 7 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jan 19, 2026

Gang rape of teenage girl

Gang rape of teenage girl (Representational Photo)

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया ज़िले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के गैंगरेप के मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। शुक्रवार शाम को 17 साल की लड़की अपने दोस्त के घर जाने के लिए घर से निकली थी। रात होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी, तो परिवार को उसकी चिंता होने लगी। इसके बाद लड़की के पिता ने पुरुलिया सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ घंटों में ही लड़की को ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि लड़की के साथ गैंगरेप किया गया।

किडनैप करके ले गए युवक, फिर की दरिंदगी

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि रात में उसे रास्ते में 7-8 युवकों ने रोक लिया। इसके बाद वो उसे ज़बरदस्ती सड़क से रेलवे ट्रैक के पास एक खेत में ले गए। लड़की ने मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन आसपास कोई नहीं था। इसके बाद खेत में ले जाकर युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद वो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। लड़की किसी तरह अपने घर के लिए निकल गई और इसी दौरान वह पुलिस को मिल गई।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

लड़की से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफ़ेंसेस एक्ट, 2012 (POCSO) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनमें से एक बीमार पड़ गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी 6 आरोपियों को पुरुलिया ज़िला कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी एक आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आज मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता दर्ज कराएगी बयान

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को इस पूरे मामले के बाद मेडिकल जांच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता आज अपना बयान दर्ज कराएगी।