Video: 1848 किमी की बाइक रैली पर रवाना हुईं CRPF की 75 महिला जवान, 25 को पहुंचेगी जगदलपुर
केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की महिला बटालियन की 75 जवान 1848 किलोमीटर की बाइक रैली पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली से रवाना हुई। गुरुवार सुबह दिल्ली के इंडिया गेट से महिला जवानों के जत्थे को विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीआरपीएफ की ये महिला जवान दिल्ली के इंडिया गेट से चल कर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक जाएंगे। 1,848 किमी महिला बाइक रैली 25 मार्च को समाप्त होगी। केंद्रीय मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद 75 CRPF महिला डेयरडेविल्स की बाइक रैली शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी महिलाएं 25 मार्च को जगदलपुर पहुंचेंगी। जहां उसी दिन CRPF दिवस परेड आयोजित की जा रही।