Ahmedabad plane crash: एयर इंडिया का विमान 12 जून को एआई-171 (AI-171) उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह त्रासदी हाल के दिनों में भारत की सबसे घातक हवाई दुर्घटना थी। यह दुघर्टना दमन और दीव के एक छोटे से तटीय गांव (Diu hit hard as 9 from one village died) के लिए भी बहुत बड़ा दुखदायी अनुभव था। केंद्र शासित प्रदेश दीव के कुल 14 लोग इस दुर्घटना में मारे गए जबकि एक शांत गांव बुचारवाड़ा के नौ लोग मारे गए। वहां पहले ही काफी शांति थी लेकिन अपने नौ निवासियों की मौत पर यहां डरावना सन्नाटा पसर गया है। गांव वालों को शिनाख्त होने के बाद नौ लोगों के शव सौंप दिए गए हैं और अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है।
सभी 14 मृतकों का दीव से गहरा नाता था। दीव एक भूतपूर्व पुर्तगाली उपनिवेश था और अरब सागर से लेकर यूरोप तक फैले अपने प्रवासियों के लिए जाना जाता था। यहां के ज़्यादातर लोग पिछले कई सालों से ब्रिटेन या पुर्तगाल में जा बसे हैं। उन्होंने विदेशी नागरिकता हासिल कर ली लेकिन अपनी मातृभूमि से कभी नाता नहीं तोड़ा।
इस दुघर्टना में मारे गए लोग अपनी बस्तियों में पीछे छूट गए अपने बुजुर्ग मां—पिता या परिजनों से मिलने आते रहते हैं। वे यहां परिजनों की शादी-ब्याह का जश्न मनाने, त्यौहारों में शामिल होने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए अक्सर आते रहते थे। बुचरवाड़ा गांव के पंचायत सदस्य दिनेश भानु ने कहा कि हमारी पीड़ा अकल्पनीय है।
दिनेश भानु ने कहा, "हमारे गांव के नौ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ये वे लोग थे जो अपनी मिट्टी को कभी नहीं भूले। यहां तक कि समुद्र पार करने के बाद भी जड़ों से जुड़े रहे।" इन नौ में से एक ग्रामीण जो अब पुर्तगाली नागरिक था, हाल ही में अपनी सांस्कृतिक विरासत देखने के लिए दीव आया हुआ था।
अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा विमान कुछ ही क्षणों बाद दुघर्टनाग्रस्त हो गया था। उस विमान में 242 लोग सवार थे। विमान में सवार एक वयक्ति ही बच पाया जबकि 241 की जान चली गई। यह विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद आग के गोले में बदल गया और हवाई अड्डे के निकट बी.जे. मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों के अलावे अन्य 29 नागरिक मारे गए। मारे गए लोगों में विमान यात्रियों के अलावे मेडिकल छात्र, छात्रावास कर्मचारी और अनजान राहगीर और विक्रेता शामिल थे। इस त्रासदी में अब तक आधिकारिक तौर पर 270 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 53 ब्रिटिश और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। अधिकारियों ने अब तक 184 पीड़ितों के डीएनए नमूनों का मिलान किया है और 158 शव परिवारों को सौंप दिए हैं।
(स्रोत-IANS)
Updated on:
18 Jun 2025 04:29 pm
Published on:
18 Jun 2025 04:12 pm