9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति को चैरिटी में मिले 10 हजार के नोट की बोली पहुंची 7.5 लाख रुपए, नीलामी में 250 वस्तुएं शामिल

1935 का 10,000 रुपए का दुर्लभ नोट, विंटेज रेलवे घड़ी सहित 250 वस्तुओं की नीलामी हो रही है। यह सभी वस्तुएं भारत की राष्ट्रपति (वर्तमान) व पूर्व राष्ट्रपतियों को उपहार स्वरूप दी गई थीं। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Photo - IANS)

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पूर्व राष्ट्रपतियों को उपहार में मिले वस्तुओं की नीलामी हो रही है। इसमें किंग जॉर्ज षष्ठम की तस्वीर वाला साल 1935 का 10,000 रुपए का दुर्लभ नोट सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे बाद में 1950 में अशोक स्तंभ चिन्ह के साथ फिर से जारी किया गया था। यह नोट पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेंट किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 5,000 रुपए तय की गई थी, लेकिन अब तक इस पर 51 बोलियां लग चुकी हैं और अधिकतम बोली 7.5 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

बोलीकर्ताओं को लुभा रही है विंटेज घड़ी

इसी तरह, एक विंटेज रेलवे घड़ी भी लोगों को खूब लुभा रही है। यह घड़ी 1847 में बने लंदन के विक्टोरिया स्टेशन की ऐतिहासिक घड़ी की तर्ज पर बनाई गई थी और प्रणब मुखर्जी को उपहार स्वरूप दी गई थी। राष्ट्रपति भवन की ओर से हो रही नीलामी 30 सितंबर तक चलेगी और लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी इसमें भाग ले सकते हैं। नीलामी से मिली धनराशि महिलाओं और बच्चों के कल्याण कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी।

नीलामी में 250 वस्तुएं शामिल

नीलामी में करीब 250 वस्तुएं शामिल हैं, जो प्रतिभा पाटिल, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मु जैसे अलग-अलग राष्ट्रपतियों को भेंट की गई थीं। इनमें मूर्तियां, स्मृति चिह्न, शिरोवस्त्र, चित्र और कई अन्य अनूठे तोहफे शामिल हैं। विदेशियों से मिले तोहफे इसमें शामिल नहीं है। आधार कीमत 4,300 रुपए से शुरू होकर लगभग 4 लाख रुपए तक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई कित्तूर की रानी चन्नम्मा की चांदी की मूर्ति इस नीलामी में सबसे अधिक आधार मूल्य वाली वस्तुओं में से एक है।